National Pension System : नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) एक ऐसी स्कीम है जिसमें निवेश करके आप रिटायरमेंट (60 साल की उम्र) के बाद न केवल पेंशन ले सकते हैं बल्कि अभी इसमें निवेश करके टैक्स में छूट भी ले सकते हैं। यह केंद्र सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजना है। इसमें आपको हर महीने कुछ रकम निवेश करनी होती है। जो रकम आप निवेश करते हैं उस पर इनकम टैक्स में छूट मिलती है। 60 साल की उम्र के बाद आपको बीमा कंपनियों से एन्युटी खरीदनी होगी। इसी एन्युटी से पेंशन मिलती है। कोई भी शख्स जो 18 से 60 साल तक का है, वह NPS में इन्वेस्ट शुरू कर सकता है। NPS में दो तरह के अकाउंट होते हैं। पहला टियर-1 और दूसरा टियर-2 है। NPS अकाउंट किसी भी बैंक जैसे HDFC, ICICI, SBI, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया आदि में खुलवा सकते हैं। NPS के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए किसी भी बैंक की नजदीकी ब्रांच में जाएं।
रिटायरमेंट के लिए NPS में निवेश एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
फंड मैनेजर के जरिए होता है निवेश
NPS में निवेश फंड मैनेजर के जरिए किया जाता है। फंड मैनेजर वे होते हैं जो आपकी जमा रकम को बेहतर ढंग से इन्वेस्ट करते हैं ताकि आपको ज्यादा से ज्यादा रिटर्न मिल सके। NPS अकाउंट खुलवाने के दौरान ही आपको इसका चयन करना होता है। अगर आपका फंड मैनेजर अच्छा रिटर्न नहीं दिलवा पा रहा है तो आप उसे साल में एक बार बदल भी सकते हैं। फंड मैनेजर के बारे में सारी जानकारी NPS अकाउंट खुलवाते समय ही ले लें।
क्या होती है एन्युटी
NPS में जो भी रकम जमा होती है उसमें से कम से कम 40% रकम आपको बीमा कंपनी को देनी होती है। बाकी की रकम आप निकाल सकते हैं। जो रकम बीमा कंपनी को देते हैं, कंपनी उससे आपकी पेंशन शुरू कर देती है। पेंशन के लिए बीमा कंपनी की दी जाने वाली रकम ही एन्युटी कहलाती है। अगर आप चाहें तो बीमा कंपनी को NPS में जमा हुई पूरी रकम भी दे सकते हैं और उसके आधार पर पेंशन शुरू करवा सकते हैं।
टैक्स में मिलती है यह छूट
- NPS में रकम जमा कराने पर इनकम टैक्स की धारा 80C के अंतर्गत आप साल में अधिकतम 1.5 लाख रुपये की टैक्स में छूट ले सकते हैं।
- कंपनी की ओर से NPS में आपकी बेसिक सैलरी का अधिकतम 10% हिस्सा जमा कराया जाता है। यह 80CCD(2) के तहत पूरी तरह टैक्स-फ्री होता है। यह छूट 80C के अतिरिक्त है। अगर आप इसके अतिरिक्त कुछ रकम NPS मे जमा कराते हैं, तो उस पर आपको धारा 80CCD(1B) के तहत अधिकतम 50 हजार रुपये तक के निवेश पर अतिरिक्त छूट मिलती है।
यह भी पढ़ें : Old Vs New : अगर आप जॉब करते हैं तो जानें कौन से तरीके से बचा सकते हैं ज्यादा टैक्स?
संबंधित खबरें
भारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
1 hr agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM में दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
2 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
3 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
7 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
9 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
10 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
12 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
14 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines