Narayana Murthy Gifts Infosys Shares To Grandson: भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस के को-फाउंडर एन आर नारायणमूर्ति ने अपने पोते को ऐसा गिफ्ट दिया है कि वह चार महीने का बच्चा छोटी-सी उम्र में करोड़पति बन गया है। उनके पोते को कंपनी के 240 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत के शेयर गिफ्ट में मिले हैं।
देश का सबसे छोटा करोड़पति बना पोता
आपको बता दें कि नारायणमूर्ति और सुधा मूर्ति पिछले साल नवंबर में दादा-दादी बने थे। उनके बेटे रोहन मूर्ति और पत्नी अपर्णा कृष्णन ने बेटे को जन्म दिया था।। इंफोसिस में 15,00,000 शेयरों की हिस्सेदारी रखने के साथ-साथ एकाग्र रोहन मूर्ति देश के सबसे युवा करोड़पति बन गए हैं।
नारायण मूर्ति की कंपनी में अब कितनी हिस्सेदारी?
इस गिफ्ट के बाद इन्फोसिस कंपनी में नारायण मूर्ति की हिस्सेदारी 0.40% से कम होकर 0.36% हो गई है। यह हिस्सेदारी लगभग 1.51 करोड़ शेयर के बराबर है। सोमवार को बाजार बंद होने पर इन्फोसिस के शेयर की कीमत 1602 रुपये थी। इससे ट्रांसफर हुए शेयरों की टोटल कीमत करीब 240 करोड़ रुपये बैठती है।
नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति बन चुके हैं नाना-नानी
नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी सुधा मूर्ति के दो बच्चे हैं। उनके बेटे का नाम रोहन मूर्ति है और बेटी का नाम अक्षता है। बेटे की शादी अपर्णा कृष्णन से हुई है। जबकि, बेटी अक्षता मूर्ति की शादी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से हुई है। उन दोनों की दो बेटियां भी हैं।
https://twitter.com/kambojamit47/status/1769715006214692988
कब की थी इन्फोसिस की शुरुआत?
1991 में नारायण मूर्ति द्वारा इन्फोसिस की स्थापना की गई थी। उनकी पत्नी सुधा मूर्ति ने खुलासा किया था कि किस तरह उन्होंने अपने पति को आईटी कंपनी इन्फोसिस शुरू करने के लिए शुरुआती पूंजी के तौर पर 10,000 रुपये दिए थे। लेकिन, उसमें से उन्होंने 250 रुपये रख लिए थे। बिजनेस में खतरे को देखते हुए ऐसा किया था। आपको बता दें कि सुधा ने हाल ही में राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली है।
संबंधित खबरें
8वें वेतन आयोग से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स! जानें कब आएगी रिपोर्ट
28 mins ago210 रुपये की LPG सब्सिडी नहीं आ रही? जानें क्यों अटक रहा है पैसा
1 hr agoधीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
9 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
12 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
13 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
14 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
18 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
20 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
21 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines