सादगी पसंद Narayana Murthy ने खरीदा महंगा आशियाना, फ्लैट के ल‍िए चुकाए इतने करोड़

Bengaluru UB City: इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति ने बेंगलुरु में एक बेहद कीमती फ्लैट खरीदा है। मूर्ति ने जिस इलाके में प्रॉपर्टी खरीदी है, वो कई हाई प्रोफाइल लोगों का ठिकाना है। इस जगह का कनेक्शन लिकर किंग रहे विजय माल्या से भी है।

Narayana Murthy

Narayana Murthy

Kingfisher Towers: युवाओं को हफ्ते में 70 घंटे काम करने की सलाह देने वाले इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति (Narayana Murthy) एक बार फिर खबरों में हैं। हालांकि, इस बार वजह कुछ दूसरी है। दरअसल, मूर्ति ने बेंगलुरु में एक और आलीशान फ्लैट खरीदा है, जिसकी कीमत करीब 50 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस डील के सामने आते ही बेंगलुरु में प्रॉपर्टी के दौड़ते रेट पर भी चर्चा शुरू हो गई है।

कितना बड़ा है फ्लैट?

सादगी पसंद नारायण मूर्ति का यह आलीशान फ्लैट की बेंगलुरु की यूबी सिटी के किंगफिशर टावर्स (Kingfisher Towers) में है। यह इलाका शहर की सबसे महंगी जगहों से एक है। करीब 8400 वर्गफुट में फैला यह फ्लैट बिल्डिंग की 16वीं मंजिल पर है, जहां से शहर का खूबसूरत व्यू मिलता है। इसमें मूर्ति को चार बेडरूम और पांच कारों की पार्किंग मिली है। बताया जा रहा है कि नारायण मूर्ति ने यह फ्लैट मुंबई के एक कारोबारी से खरीदा है और यह डील Sadhwani Real Estate Holdings ने कराई है।

वाइफ ने भी खरीदा था फ्लैट

इस फ्लैट की कीमत 59,500 रुपए प्रति वर्गफुट बताई गई है। इस हिसाब देखें तो इस जगह के प्रॉपर्टी रेट शहर के बाकी इलाकों की तुलना में काफी तेजी से भागे हैं। यूबी सिटी के किंगफिशर टावर्स से मूर्ति का पुराना नाता है। करीब 4 साल पहले नारायण मूर्ति की पत्नी और वाइफ सुधा मूर्ति ने इसी बिल्डिंग में 29 करोड़ रुपए की लागत से एक फ्लैट खरीदा था।

माल्या की जमीन पर निर्मित

यूबी सिटी की बात करें, तो इसे बेंगलुरु का दिल कहा जाता है और किंगफिशर टावर का रिश्ता लिकर किंग रहे विजय माल्या से है। ये टावर उस जमीन पर बनाए गए हैं, जहां कभी माल्या का पैतृक घर हुआ करता था। यूबी सिटी के 4.5 एकड़ में फैले किंगफिशर टावर्स तीन ब्लॉक में कुल 81 अपार्टमेंट हैं। इन 34 मंजिला इमारतों के प्रत्येक फ्लैट का साइज करीब 8,321 वर्गफुट है।

शुरू में इतनी थी कीमत

Prestige Group किंगफिशर टावर्स में 41 अपार्टमेंट की अपनी हिस्सेदारी बेच चुका है। यह 2010 में प्रेस्टीज ग्रुप और माल्या के बीच एक जॉइंट डेवलपमेंट था। गौर करने वाली बात यह है कि इस प्रोजेक्ट की शुरुआत के समय अपार्टमेंट की कीमत 22,000 रुपए प्रति वर्गफुट के हिसाब से रखी गई थी, और आज यह 59,500 रुपए प्रति वर्गफुट पर पहुंच गई है। बेंगलुरु का किंगफिशर टावर्स आज के समय में कई हाई प्रोफाइल लोगों का आशियाना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ