हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Ghee Price Hike: अमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 1 लीटर के लिए देने होंगे 850 रुपये; देखें नई रेट लिस्ट

Amul and Nandini Dairy Products Price Hike 2026: अमूल और नंदिनी ने घी, मक्खन और पनीर के दाम बढ़ा दिए हैं. 1 लीटर नंदिनी घी 715 से बढ़कर 850 रुपये का हो गया है. जानिए बटर, पनीर और दूध के नए रेट्स क्‍या है.

विज्ञापन
अमूल और नंदिनी के बाद अब अन्य डेयरी ब्रांड्स भी रेट रीवाइज कर सकती हैं. (Photo - PTI)

त्योहारों के इस सीजन में अगर आप भी घर में मिठाइयां या स्वादिष्ट पकवान बनाने की तैयारी कर रहे हैं, तो रसोई के बजट से जुड़ी एक और झटका देने वाली खबर सामने आई है. देश के दिग्गज डेयरी ब्रांड अमूल (Amul) के बाद अब कर्नाटक के बेहद लोकप्रिय डेयरी ब्रांड नंदिनी (Nandini) ने भी घी, मक्खन (Butter) और पनीर समेत कई डेयरी प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ा दिए हैं. बेंगलुरु मिल्क यूनियन (BAMUL) ने इन प्रोडक्ट्स की नई दरें जारी कर दी हैं, जो 4 नवंबर 2026 से लागू हो गई हैं. इससे पहले कर्नाटक में दूध और दही की कीमतों में भी भारी इजाफा किया गया था. जान‍िये नंदिनी और अमूल के घी, मक्खन और पनीर के नए रेट्स क्या हैं और कीमतें अचानक क्यों बढ़ गई हैं.

नंदिनी घी में सीधे 135 रुपये की बंपर बढ़ोतरी

नंदिनी के घी के पैकेट पर इस बार सबसे ज्यादा असर पड़ा है.

1 लीटर सैशे : पहले जो 1 लीटर घी का पैकेट 715 रुपये में मिलता था, वह अब 850 रुपये का हो गया है, यानी सीधे 135 रुपये महंगा.
500 ml सैशे: इसकी कीमत अब 425 रुपये हो गई है.
200 ml सैशे: अब 95 रुपये का मिलेगा.
PET जार : 500 ml PET जार 435 रुपये और 1 लीटर PET जार 870 रुपये की कीमत पर तय किया गया है.

विज्ञापन

मक्खन और पनीर के भी बदले रेट
घी के साथ-साथ बटर और पनीर के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं:

मक्खन:
साल्टेड बटर: 100 ग्राम पैक 90 रुपये और 500 ग्राम पैक 380 रुपये का मिलेगा.
अनसाल्टेड बटर : 200 ग्राम पैक ₹160 और 500 ग्राम पैक ₹390 का कर दिया गया है.

विज्ञापन

पनीर :
200 ग्राम पैक: 115 रुपये
500 ग्राम पैक: 260 रुपये
1 किलो पैक: 485 रुपये, पहले 1 किलो पनीर की कीमत 408 रुपये थी.

इससे पहले दूध और दही भी हुए थे महंगे
आपको बता दें कि कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (KMF) ने 1 नवंबर 2026 से नंदिनी दूध की कीमत में 8 रुपये प्रति लीटर और दही की कीमत में 14 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी, हालांकि विवाद के बाद दही में 2 रुपये की मामूली कटौती का निर्देश दिया गया था. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कीमतों में बढ़ोतरी का बचाव करते हुए कहा कि इससे राज्य के करीब 11 लाख डेयरी किसान परिवारों की आय बढ़ेगी.

विज्ञापन

अमूल के प्रोडक्ट्स भी हुए महंगे
सिर्फ नंदिनी ही नहीं, अमूल ने भी अपने डेयरी उत्‍पादों के दाम बढ़ा द‍िए हैं. अमूल का 1 किलो घी कार्टन अब 630 रुपये के बजाय 680 रुपये का हो गया है. अमूल 100 ग्राम बटर 63 रुपये से बढ़ाकर 66 रुपये कर दिया गया है.

आखिर क्यों बढ़ रहे हैं घी और बटर के दाम?
अचानक डेयरी प्रोडक्ट्स के महंगे होने के पीछे 2 मुख्य कारण बताए जा रहे हैं:

विज्ञापन
  1. नकली घी पर कार्रवाई और बढ़ी मांग: गुजरात और राजस्थान में बड़े पैमाने पर नकली घी के खिलाफ हुई सख्त कार्रवाई के बाद बाजार में ब्रांडेड (असली) घी की मांग अचानक बहुत तेजी से बढ़ गई है.
  2. GST कटौती का असर कम: सितंबर 2025 में जीएसटी दरों में की गई कटौती का फायदा अब काफी कम हो गया है, जिससे कंपनियों पर लागत का दबाव बढ़ गया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola