रील्स बनाने के शौकीन हैं और अच्छी वीडियो शूट कर सकते हैं तो आपके पास एक खास मौका है, जिससे आप एक अच्छी रील बनाकर 1.5 लाख तक का प्राइज जीत सकते हैं। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (NCRTC) ने नमो भारत शॉर्ट फिल्म मेकिंग प्रतियोगिता शुरू करने की घोषणा की है। इसमें फिल्म और कंटेंट क्रिएटर्स को अपनी क्रिएटिविटी को दिखाने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही आप 1.5 लाख का नकद पुरस्कार भी जीत सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
कोई भी ले सकता है हिस्सा
बता दें कि इस प्रतियोगिता में कोई भी भाग ले सकता है। चाहे आप कॉलेज स्टूडेंट्स हों, या फिल्म मेकर हों या कंटेंट क्रिएटर हों, आप इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। इस कॉम्पिटिशन में आपको एक शॉर्ट फिल्म या रील बनानी होगी। इसमें आपको नई और आधुनिक नमो भारत ट्रेन और RRTS (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) स्टेशन को शूट करना होगा। इसके लिए कोई फिक्स स्टाइल और स्टोरी नहीं है। आप इस वीडियो में अपनी यूनिक क्रिएटिविटी को दिखा सकते हैं।
Namo Bharat Rapid Rail
नहीं देना होगा कोई चार्ज
आपको बता दें कि आरआरटीएस स्टेशन और नमो भारत ट्रेनों में को शूट करने और इसकी रील बनाने के लिए आपको कोई पैसा नहीं देना होगा। ये बिल्कुल निशुल्क नहीं है। अगर आप इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं तो आपको ऑप्शनल सबटाइटल के साथ हिंदी और अंग्रेजी में अपनी फिल्म या रील को शेयर कर सकते हैं। ये वीडियो MP4 या MOV फॉर्मेट में होनी चाहिए, जिसका रेजोल्यूशन 1080p होना चाहिए। बता दें कि सबमिशन की आखिरी तारीख 20 दिसंबर 2024 है।
मिलेगा 1.5 लाख प्राइज
आपको pr@ncrtc.in पर एक ईमेल भेजना होगा ,जिसको ‘ एप्लिकेशन फॉर नमो भारत शार्ट फिल्म मेकिंग कॉम्पिटिशन सब्जेक्ट के साथ भेजना होगा। ईमेल में आपका पूरा नाम, एक छोटी समरी और अपनी फिल्म का टाइम भी लिखना होगा। यह प्रतियोगिता में टॉप तीन विनर होंगे, जिनमें पहले स्थान पर आने वाले को 1,50,000 रुपये दूसरा स्थान पर आने वाले को 1,00,000 रुपये और तीसरे स्थान पर आने वाले को 50,000 रुपये मिलेगा।
यह भी पढ़ें – नीली आंखों वाला पाकिस्तानी ‘चायवाला’! सड़क किनारे शुरू किया काम, मिला 1 करोड़ का इन्वेस्टमेंट
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
9 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
9 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
10 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
12 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
14 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
15 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
17 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
18 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines