Nitin Arora
Read More
My Aadhaar Portal: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने निवासियों को अगले तीन महीनों के लिए अपने आधार में दस्तावेजों को मुफ्त में ऑनलाइन अपडेट करने की अनुमति देने का निर्णय लिया है। अगले तीन महीनों में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) नागरिकों से ऑनलाइन आधार में दस्तावेजों को अपडेट करने के लिए कोई शुल्क नहीं लेगा। डिजिटल इंडिया पहल के हिस्से के रूप में यह निर्णय लिया गया।
भारत के लोगों को myAadhaar प्लेटफॉर्म पर मुफ्त में दस्तावेजों को अपडेट करने के लिए कहा गया है। मुफ्त सेवा अगले तीन महीनों के लिए 15 मार्च से 14 जून तक दी जाएगी। हालांकि, आप केवल इसे myAadhaar पोर्टल पर जाकर ही कर सकते हैं। अगर आप किसी दुकान पर जाकर आधार में कुछ चेंज कराना चाहते हैं तो आपको पहले की तरह ही 50 रुपये का खर्च आएगा।
और पढ़िए – Gold Price Update: सोना खरीददारों की लगी ‘लॉटरी’, इतना सस्ता हो गया गोल्ड
UIDAI नागरिकों से उनकी जनसांख्यिकीय जानकारी को फिर से सत्यापित करने के लिए पहचान का प्रमाण और पते के प्रमाण (पीओआई/पीओए) कागजात जमा करने का आग्रह कर रहा है, खासकर अगर किसी का आधार दस साल से अधिक समय पहले जारी हो गया था तो। यह प्रमाणीकरण की सफलता दर में वृद्धि करेगा और बेहतर सेवा वितरण और जीवन की सुविधा में वृद्धि करने में योगदान देगा।
लोगों के पास दो विकल्प हैं यदि उन्हें अपनी जनसांख्यिकीय जानकारी (नाम, जन्म तिथि, पता, आदि) को अपडेट करना है तो वे ऑनलाइन अपडेट सेवा का उपयोग कर सकते हैं या फिर स्थानीय आधार केंद्र पर जा सकते हैं। वहां शुल्क लिया जाएगा।
और पढ़िए – Petrol Diesel Price 18 March 2023 : पेट्रोल-डीजल के नए रेट
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।