MyAadhaar and mAadhaar: आधार कार्ड भारतीयों के लिए एक अहम जरूरत है, जिसका इस्तेमाल ये आईडी के तौर पर करते हैं। इसके अलावा सभी सरकारी डॉक्यूमेंट और बैंकिंग कार्यों के लिए भी इसकी जरूरत होती है। डिजिटलाइजेशन ने आधार कार्ड को भी डिजिटलाइज कर दिया है। इसके चलते आप इसे आसानी से ऑनलाइन मैनेज कर सकते हैं।
UIDAI यानी भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के लिए दो प्लेटफॉर्म का ऑप्शन देता है, जिसमें mAadhaar और MyAadhaar को शामिल किया गया है। बता दें कि दोनों प्लेटफॉर्म आधार कार्ड से जुड़े काम को करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। हालांकि ये प्लेटफॉर्म अलग-अलग यूजर्स की जरूरतों को पूरा करते हैं। यहां हम इनके काम और महत्व के बारे में विस्तार से जानेंगे।
mAadhaar और MyAadhaar
बता दें कि mAadhaar, एक मोबाइल ऐप है, जो यूजर्स को चलते-फिरते अपने आधार डेटा को एक्सेस करने और उसे मैनेज करने में मदद करता है। वहीं MyAadhaar की बात करें तो यह UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट, आधार अपडेट, डाउनलोड और वेरिफिकेशन के लिए कई ऑनलाइन सर्विस देती है। अब सवाल उठता है कि दोनों साइट में क्या फर्क है और इसका इस्तेमाल कैसे करना चाहिए।
mAadhaar Android या iOS स्मार्टफोन के लिए एक मोबाइल बेस्ड एप्लिकेशन है। जबकि MyAadhaar एक लॉगिन-बेस्ड पोर्टल है। जहां आधार नंबर होल्डर, आधार-बेस्ड ऑनलाइन सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में आप मोबाइल फोन, लैपटॉप और यहां तक की टैब से भी लॉगिन करके अपने आधार से जुड़े अपडेट कर सकते हैं।
Maadhaar App
mAadhaar के फायदे
mAadhaar की मदद से आप बस एक टैप में कहीं भी और कभी भी आधार से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं। हमेशा आपके पास आधार कार्ड का डिजिटल वर्जन रहता है। OTP (वन-टाइम पासवर्ड) के जरिए इसमें आसानी से लॉग इन किया जा सकता है।
इस ऐप में आपके पास अपने आधार संख्या को लॉक और अनलॉक करने का विकल्प होता है। इस ऐप के जरिए आप आसानी से अपने मोबाइल नंबर को अपडेट कर सकते हैं।
MyAadhaar
MyAadhaar पोर्टल का उपयोग करके आप आधार से जुड़ी सभी जरूरी सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि यह ऑफिशियरल UIDAI वेबसाइट (https://myaadhaar.uidai.gov.in/) है जिसका आप ऑनलाइन उपयोग में ला सकते हैं।
यह भी पढ़ें – TCS ने सीनियर कर्मचारियों को दिया बड़ा झटका, सैलरी के इस हिस्से में की कटौती
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 hr agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
3 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
4 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
6 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
8 hrs ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
8 hrs agoभारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines