MyAadhaar और mAadhaar में क्या है अंतर, कब और कहां कर सकते हैं यूज

MyAadhaar और mAadhaar क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे और कहां किया जाता है? इस आर्टिकल में हम इन सभी  सवालों का जवाब देंगे।

Maadhaar App

Maadhaar App

विज्ञापन

UIDAI यानी  भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के लिए दो प्लेटफॉर्म का ऑप्शन देता है, जिसमें mAadhaar और MyAadhaar को शामिल किया गया है। बता दें कि दोनों प्लेटफॉर्म आधार कार्ड से जुड़े काम को करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। हालांकि ये प्लेटफॉर्म अलग-अलग यूजर्स की  जरूरतों को पूरा करते हैं। यहां हम इनके काम और महत्व के बारे में विस्तार से जानेंगे।

विज्ञापन

mAadhaar और MyAadhaar

बता दें कि mAadhaar, एक मोबाइल ऐप है, जो यूजर्स को चलते-फिरते अपने आधार डेटा को एक्सेस करने और उसे मैनेज करने में मदद करता है। वहीं MyAadhaar की बात करें तो यह UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट, आधार अपडेट, डाउनलोड और वेरिफिकेशन के लिए कई ऑनलाइन सर्विस देती है। अब सवाल उठता है कि दोनों साइट में क्या फर्क है और इसका इस्तेमाल कैसे करना चाहिए।

mAadhaar Android या iOS स्मार्टफोन के लिए एक मोबाइल बेस्ड एप्लिकेशन है। जबकि MyAadhaar एक लॉगिन-बेस्ड पोर्टल है। जहां आधार नंबर होल्डर, आधार-बेस्ड ऑनलाइन सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में आप मोबाइल फोन, लैपटॉप और यहां तक की टैब से भी लॉगिन करके अपने आधार से जुड़े अपडेट कर सकते हैं।

विज्ञापन
aadhaar card

Maadhaar App

mAadhaar के फायदे

mAadhaar की मदद से आप बस एक टैप में कहीं भी और कभी भी आधार से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं। हमेशा आपके पास आधार कार्ड का डिजिटल वर्जन रहता है। OTP (वन-टाइम पासवर्ड) के जरिए इसमें आसानी से लॉग इन किया जा सकता है।

विज्ञापन

इस ऐप में आपके पास अपने आधार संख्या को लॉक और अनलॉक करने का विकल्प होता है। इस ऐप के जरिए आप आसानी से अपने मोबाइल नंबर को अपडेट कर सकते हैं।

MyAadhaar

MyAadhaar पोर्टल का उपयोग करके आप आधार से जुड़ी सभी जरूरी सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि यह ऑफिशियरल UIDAI वेबसाइट (https://myaadhaar.uidai.gov.in/) है जिसका आप ऑनलाइन उपयोग में ला सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ