बीते दिनों पहले खबर आई थी कि जल्द ही भारतीय मार्केट में एलन मस्क की एंट्री होने वाली है। जिसके लिए भारतीय सरकार ने तैयारियां पूरी कर ली है। माना यह जा रहा है कि जनवरी 2024 में एलन मस्क अपनी कंपनी स्टारलिंक के साथ भारत में सर्विस की शुरुआत कर देंगे। जिसके बाद जिओ के साथ एलन मस्क टक्कर देते हुए नजर आएंगे। चलिए आपको बताते हैं कि मस्क के आने के बाद टेलीकॉम सेक्टर की तस्वीर कितनी बदल सकती है।
जियो के पास है 55 फीसदी मार्केट शेयर
जैसा आप जानते हैं कि साल 2016 के बाद से टेलीकॉम सेक्टर में क्रांति आई है। जब से जियो ने अपनी फ्री सर्विस देने का ऐलान किया है। वोडाफोन, एयरटेल, आइडिया सभी कंपनियां पीछे रह गईं और नतीजा यह हुआ कि आज जिओ के पास 55 फीसदी मार्केट शेयर है। दूसरे नंबर पर एयरटेल है। वोडाफोन-आइडिया तो अपने अस्तित्व के लिए लड़ाई लड़ रही है। अब जब मस्क आएंगे तो हो सकता है वो रिलायंस जिओ की स्ट्रैटेजी पर ही काम करते हुए नजर आएं।
कंपटीशन से ग्राहकों की आएगी मौज
वैसे भी एलन मस्क दुनिया के अमीर कारोबारी की लिस्ट में टॉप पर मौजूद हैं, पैसों की कोई कमी कंपनी के पास है नहीं। इसलिए एक रिस्क तो मस्क लेना चाहेंगे। अगर ऐसा होता है तो भारतीय ग्राहकों के लिए तो मौज ही मौज है। क्योंकि जितना कंपटीशन इससे बढ़ेगा उतना ही फायदा यूजर्स को होगा।
यह भी पढ़ें- दिवाली पर आई अडानी के लिए खुशखबरी, अमेरिका से आया शानदार गिफ्ट
साल भऱ में बन पाएगा मार्केट
हर दिन नए प्लान देखे जा सकते हैं, जो की आम आदमी के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। रिपोर्ट तो यह भी है कि मस्क मौजूदा चल रहे प्लान से सस्ते रेट अपने रख सकते हैं। लेकिन इसके लिए स्टारलिंक कंपनी को 1 साल बिना फायदे के अपनी सर्विस देनी होगी, तभी जाकर कुछ हद तक मार्केट शेयर कंपनी अपने पास कर पाएंगी।
संबंधित खबरें
'दशकों के लिए निर्माण करते हैं हम', ईशा अंबानी ने बताया क्यों शुरू हुआ जियो
5 hrs agoआकाश और ईशा अंबानी ने खोले Jio की सफलता के राज, देश को अब IPO का इंतजार
5 hrs agoजिंदल स्टील ने जीता एक्सीलेंस इन पीपल के लिए वर्ल्डस्टील का स्टिली अवार्ड
10 hrs ago'AI-नेटिव टेक जायंट' बनने की राह पर रिलायंस Jio, 43% मार्केट शेयर पर राज
11 hrs agoJio IPO का दस्तक जल्द, जानें 13428 रुपये में कैसे बनें कंपनी के पार्टनर
12 hrs agoक्या दिवाली से पहले खाते में आएंगे PM Kisan के 2000? जानें लेटेस्ट अपडेट
12 hrs agoWhatsApp पर No लिखते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! नया स्कैम आया सामने
13 hrs agoशेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार
14 hrs agoअक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देख लें List
14 hrs ago21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines