Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट (सीएसएमआईए) को लेवल 5 एयरपोर्ट ग्राहक अनुभव मान्यता मिली है। यह सम्मान प्राप्त करने वाला भारत का पहला और दुनिया का तीसरा एयरपोर्ट है। यह एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है, जो एयरपोर्ट पर यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के प्रयासों को दर्शाता है।
दरअसल, एसीआई एयरपोर्ट पर यात्री अनुभव, हितधारकों की सहभागिता, कर्मचारी प्रशिक्षण और विकास का आंकलन करता है। ऐसे में सीएसएमआईए ने यात्रियों के लिए नए और बेहतर डिजिटल समाधान पेश किए हैं, साथ ही यह सुनिश्चित किया है कि यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
मुंबई एयरपोर्ट यात्रियों को विश्वस्तरीय एक्सपीरियंस देता है
यह सम्मान सीएसएमआईए को यात्रियों के लिए विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करने और परिचालन में एक नई मिसाल कायम करने की दिशा में प्रेरित करता है। अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) के निदेशक जीत अदाणी ने इस सफलता पर कहा कि सीएसएमआईए को दुनिया के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले एयरपोर्ट्स की श्रेणी में शामिल होते देखना गर्व की बात है। यह मान्यता हमारे यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और समर्पण का प्रमाण है। यह न केवल हमारे प्रयासों की सफलता को दर्शाती है, बल्कि ग्लोबल लेवल पर एयरपोर्ट संचालन और यात्री सेवा में सीएसएमआईए की अग्रणी भूमिका को भी मजबूत करती है।
लाउंज ऑपरेटरों और अन्य हितधारकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझा
जीत अदाणी ने आगे कहा कि हम भविष्य में एयरपोर्ट अनुभवों को नए मानक पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सीएसएमआईए ने अपनी ग्राहक-केंद्रित दृष्टि और डिज़ाइन थिंकिंग से यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं। इन प्रयासों के जरिए एयरपोर्ट ने यात्रियों, एयरलाइंस, रिटेल भागीदारों, लाउंज ऑपरेटरों और अन्य हितधारकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझा और उनके समाधान विकसित किए।
यात्रियों को सुविधाजनक और तेज सेवा प्रदान की गई
जीत अदाणी ने कहा कि एयरलाइंस, सीआईएसएफ, इमिग्रेशन और कस्टम सहित सभी संबंधित टीमों को ग्राहक सेवा के टॉप लेवल ट्रेनिंग दी गई, जिससे यात्रियों की यात्रा को सहज और बेहतर बनाया जा सके। इसके अलावा डिजीयात्रा और अन्य डिजिटल पहलों को बढ़ावा देते हुए, सीएसएमआईए ने टी2 पर ई-गेट्स की संख्या को 24 से बढ़ाकर 68 कर दिया है, जो भारत में किसी भी एयरपोर्ट पर सबसे ज्यादा है।
यात्रियों के लिए प्रतीक्षा समय कम करना है मकसद
जीत अदाणी ने बताया कि इन सभी प्रयासों का मुख्य उद्देश्य यात्रियों के लिए प्रतीक्षा समय को कम करना, आराम और सुविधा को बढ़ाना और हर यात्रा को यादगार बनाना है। सीएसएमआईए ने अपने डिजिटल-प्रथम और डेटा संचालित दृष्टिकोण के साथ एयरपोर्ट अनुभवों के लिए नए मानक स्थापित किए हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी और सेवाओं में निरंतर इनोवेशन के माध्यम से, सीएसएमआईए ने उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित किए हैं।
संबंधित खबरें
सऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
38 mins agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
1 hr agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
2 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
3 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
5 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
5 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
6 hrs ago5100 रुपये के पार पहुंची चीनी की कीमत, 6 दिन में 17% तक उछला रेट; जानें वजह
7 hrs agoRBI की सख्ती का कमाल! 3 दिनों में 94.92 पर पहुंचा रुपया, जानें वजह
8 hrs agoबीवी को पैसे गिफ्ट किए और उसने FD, सोना या शेयर में लगा दिया? जानें रूल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines