Share Market : शेयर में मार्केट में पिछले कुछ दिनों से गिरावट का दौर बेशक दिख रहा है, लेकिन निवेशक इससे बिल्कुल भी नहीं घबरा रहे हैं। आज यानी शुक्रवार को भी शेयर मार्केट गिरावट के साथ खुला और 72 हजार से नीचे आ गया। हालांकि रिकॉर्ड बताता है कि ऐसी गिरावट बहुत लंबे समय तक नहीं रहती। वैसे भी सेंसेक्स इस महीने 75 हजार का आंकड़ा पार कर चुका है जो एक अच्छा संकेत है। ऐसे में शेयर मार्केट में निवेश करने वाले भी अपने इन्वेस्टमेंट को लेकर बहुत ज्यादा चिंतित नहीं हैं। उतार-चढ़ाव के बावजूद शेयर मार्केट ने अच्छा रिटर्न दिया है। कई शेयर की वैल्यू पिछले एक साल में ही दोगुनी या इससे ज्यादा हो चुकी है।
Vodafone-Idea
वित्तीय संकट से जूझ रही इस कंपनी ने पिछले एक साल में करीब 118 फीसदी का रिटर्न दिया है। एक साल पहले कंपनी के एक शेयर की कीमत करीब 6 रुपये थी। गुरुवार को जब मार्केट बंद हुई तो इसकी कीमत 13.20 रुपये थी। इस तरह कंपनी ने पिछले एक साल में 118.18 फीसदी का रिटर्न दिया है। कल यानी गुरुवार को ही कंपनी ने FPO जारी किया है। FPO से मिली रकम से कंपनी विस्तार करेगी। इससे भविष्य में कंपनी का शेयर और ऊपर जा सकता है।
शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने से पहले एक्सपर्ट राय जरूर लें
Tata Motors
टाटा के शेयर खरीदना इन्वेस्टर्स की पहली पसंद है। टाटा मोटर्स ने पिछले एक साल में 100 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। एक साल पहले कंपनी के शेयर की कीमत करीब 469 रुपये। गुरुवार शाम को जब मार्केट बंद हुई तो इसकी कीमत 977.55 रुपये थी। इस तरह कंपनी ने पिछले एक साल में निवेशकों को 108.26 फीसदी का रिर्टन दिया है।
Adani Power
अदाणी की लगभग सभी कंपनियों ने पिछले कुछ सालों में जबर्दस्त रिटर्न दिया है। इसी में एक है अदाणी पावर लिमिटेड कंपनी। इस कंपनी ने पिछले एक साल में 200 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। एक साल पहले इस कंपनी के एक शेयर की कीमत करीब 187 रुपये थी। गुरुवार को जब मार्केट बंद हुई तो इस कंपनी के शेयर की कीमत 600.15 रुपये थी। इस तरह अदाणी पावर ने बीते एक साल में निवेशकों को 220.42 फीसदी का रिटर्न दिया है।
Reliance Power
निवेशकों को अच्छा रिटर्न देने में अनिल अंबानी की रिलांयस पावर भी पीछे नहीं है। इस कंपनी ने पिछले एक साल में निवेशकों को 100 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। एक साल पहले इस कंपनी के एक शेयर की कीमत 12.25 रुपये थी। गुरुवार को जब मार्केट बंद हुई तो इसकी कीमत 28.70 रुपये थी। एक साल में ही इस कंपनी ने निवेशकों को 134.29 फीसदी का रिटर्न दे दिया है।
Bajaj Auto
एक साल में अच्छा रिर्टन देने में बजाज ऑटो ने भी अपने निवेशकों को उदास नहीं किया है। एक साल पहले इस कंपनी के एक शेयर की कीमत 4265.80 रुपये थी। गुरुवार को मार्केट बंद होते समय इसकी कीमत 9063.15 रुपये थी। ऐसे में देखा जाए तो बजाज ऑटो लिमिटेड कंपनी ने अपने निवेशकों को बीते एक साल में 112.46 फीसदी का रिटर्न दिया है।
यह भी पढ़ें : IPO Vs FPO : क्या हैं दोनों के फायदे और नुकसान? किसमें है निवेश करने का फायदा, जानें पूरी डिटेल्स
निवेश करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें
- शेयर मार्केट में नए हैं तो शुरुआत में अच्छी और बड़ी कंपनियों में ही रकम लगाएं।
- सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के झांसे में न आएं।
- बेहतर होगा कि निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय ले लें।
- पूरी रकम एक ही कंपनी के शेयर खरीदने में न लगाएं।
- अगर अच्छी कंपनी के शेयर गिरें तो उन्हें बेचने की जल्दबाजी न दिखाएं।
Disclaimer : शेयर मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए इसमें निवेश करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें।
संबंधित खबरें
नोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 hr agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
2 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
3 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
5 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
5 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
6 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
7 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines