स्टॉक मार्केट में सही समय पर सही निवेश बहुत मायने रखता है। यदि आप सही स्टॉक को खोजकर समय रहते उसमें सही मात्रा में निवेश करते हैं, तो बंपर मुनाफे की संभावना बढ़ जाती है। कई ऐसे शेयर हैं, जिन्होंने अपने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। शिलचर टेक्नोलोजिज (Shilchar Technologies) भी उन्हीं में से एक है। इस स्टॉक ने पिछले पांच सालों में इतना रिटर्न दिया है कि उस वक्त किया गया चंद हजार का निवेश आज लाखों में तब्दील हो गया है।
क्या करती है कंपनी?
शिलचर टेक्नोलोजिज एक इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रांसफॉर्मर, टेलीकॉम ट्रांसफॉर्मर, पावर ट्रांसफॉर्मर और डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर बनाने वाली कंपनी है। 1990 में शुरू हुई इस कंपनी का मार्केट कैप 5000 करोड़ रुपये के आसपास है। शिलचर टेक्नोलोजिज का शेयर पिछले सत्र में करीब ढाई प्रतिशत के नुकसान के साथ 6,677.45 रुपये पर बंद हुआ। इस साल अब तक इसमें 17.22% की गिरावट आई है, लेकिन इसका पिछले पांच सालों का रिकॉर्ड होश उड़ाने वाला है। इस दौरान, शिलचर का स्टॉक 18,069.93% चढ़ा है।
ऐसा रहा है रिकॉर्ड
इस स्टॉक में पांच साल पहले पैसा लगाने वालों को 18,069.93% रिटर्न मिला है। 24 अप्रैल 2020 को इसकी कीमत 36.75 रुपये थी। उस समय अगर किसी ने इसमें महज पांच हजार का निवेश किया होता, तो आज उसकी वैल्यू 9 लाख से ज्यादा होती। इतना रिटर्न किसी दूसरे इन्वेस्टमेंट ऑप्शन से मिलना लगभग नामुमकिन है। इस मल्टीबैगर स्टॉक ने अपने निवेशकों को मालामाल बना दिया है। पिछले एक महीने में ही इस शेयर ने 27.10% की तेजी दर्ज की है। अपने शानदार रिटर्न के चलते यह निवेशकों का चहेता बना हुआ है। हालांकि, इसकी कीमत अब इतनी ज्यादा पहुंच गई है कि छोटे निवेशकों के लिए दांव लगाना मुश्किल हो गया है। यदि कंपनी भविष्य में स्टॉक स्प्लिट करती है, तो उनके लिए भी मौका बन सकता है।
डिविडेंड और बोनस शेयर
शानदार रिटर्न देने वाली इस कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 12.50 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भी 12.50 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड दिया था। यानी कंपनी बंपर रिटर्न के साथ ही अपने निवेशकों को डिविडेंड से भी खुश करती रही है। इतना ही नहीं, शिलचर टेक्नोलोजिज अपने शेयरहोल्डर्स को अब बोनस शेयर का तोहफा भी देने वाली है। शेयरहोल्डर्स के पास मौजूद हर 2 शेयरों पर 1 बोनस शेयर दिया जाएगा। हालांकि, इसकी रिकॉर्ड डेट अभी तय नहीं हुई है। बता दें कि मार्च 2025 तिमाही में कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 120% बढ़कर 231.86 करोड़ रुपये रहा है। इसी तरह, शुद्ध मुनाफा एक साल पहले के मुकाबले 121% बढ़कर 55.36 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें – अभी खरीद लीजिए सोना, अगले साल तक डेढ़ लाख पहुंच सकते हैं दाम!
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
6 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
7 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
8 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
10 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
11 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
13 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
14 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
15 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines