Multibagger Stock Zen Technologies Limited : एंटी ड्रोन सिस्टम बनाने वाली कंपनी Zen Technologies Limited का शेयर पिछले कुछ समय से रॉकेट बना हुआ है। इस शेयर ने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। रिटर्न का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि इस शेयर ने एक साल में एक लाख रुपये के ढाई लाख रुपये बना दिए हैं। हालांकि बीच-बीच में इस शेयर में कुछ उतार-चढ़ाव आए हैं, इसके बावजूद भी इसने अच्छा रिटर्न दिया है। अभी कंपनी का शेयर 1029 रुपये पर है। इसका 52 वीक हाई लेवल 1130 रुपये रहा है जो अप्रैल में था। वहीं इसका 52 वीक लो 385 रुपये है।
एक साल में 150 फीसदी रिटर्न
Zen Technologies Limited कंपनी के शेयर ने एक साल में 150 फीसदी रिटर्न दिया है। एक साल पहले इसके एक शेयर की कीमत 413.10 रुपये थी। अब इसकी कीमत 615.90 रुपये बढ़कर 1029 रुपये हो गई। अगर आपने एक साल पहले इस कंपनी के शेयर में एक लाख रुपये निवेश किए होते तो इनकी कीमत आज ढाई लाख रुपये हो चुकी होती। यानी आपको एक लाख रुपये के निवेश पर डेढ़ लाख रुपये का फायदा हो चुका होता।
निवेश के लिए मल्टीबैगर स्टॉक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
5 साल में बंपर रिटर्न
इस कंपनी के शेयर ने 5 साल में भी निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है। 5 साल में कंपनी ने करीब 1295 फीसदी का रिटर्न दिया है। 5 साल पहले इसके एक शेयर की कीमत 73.75 रुपये थी। इन 5 सालों में निवेशकों को प्रति शेयर 955.25 रुपये का प्रॉफिट हुआ है। अगर आपने 5 साल पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो आज ये करीब 13 लाख रुपये हो चुके होते। हालांकि कंपनी के शेयराें में सबसे ज्यादा तेजी जनवरी 2023 से आई है।
क्या करती है कंपनी
यह कंपनी मुख्य रूप से डिफेंस सेक्टर में काम करती है। इसमें एंटी ड्रोन सिस्टम, कॉम्बैट ट्रेनिंग सेंटर, लाइव रेंज आदि शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी वर्जुअल सिमुलेशन बनाने का भी काम करती है। कंपनी का मार्केट कैप अभी 8.60 हजार करोड़ रुपये है। यह कंपनी अप्रैल 2015 में शेयर मार्केट में लिस्ट हुई थी। इसका लिस्टिंग प्राइज 55.70 रुपये था। तब से लेकर अब तक करीब 9 सालों में इसमें 1747 फीसदी की वृद्धि हुई है। अगर आपने इसमें शुरुआत में एक लाख रुपये निवेश किए होते तो वे अभी तक करीब 17.47 लाख रुपये हो चुके होते।
इन बातों का ध्यान रखें
- शेयर मार्केट में निवेश करते समय कभी भी किसी सोशल मीडिया पर दिखाए गए लालच में न आएं।
- इन दिनों ऐसे काफी मामले सामने आ रहे हैं जहां लोगों को मोटे रिटर्न का लालच दिखाया जाता है और फिर उन्हें टेलीग्राम से जोड़कर मोटी रकम निवेश करवाई जाती है। बाद में ये रकम लेकर रफूचक्कर हो जाते हैं। ऐसे में किसी भी ग्रुप में जुड़ें।
- शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले शेयर मार्केट से जुड़ी जानकारी ले लें। इसके लिए किसी ऐसे जानकार शख्स की मदद लें जो पहले से शेयर मार्केट में निवेश करता हो।
Disclaimer : शेयर मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए इसमें निवेश करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें।
यह भी पढ़ें : कहीं निवेश किया हो या इंश्योरेंस लिया हो, परिवार को जरूर बताएं? न बताने पर आ जाएंगी ये मुश्किलें
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
12 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
23 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines