Multibagger Stock: शेयर बाजार में ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है जब कोई स्टॉक चुपचाप निवेशकों को लखपति से करोड़पति बना दे। लेकिन Transformers and Rectifiers (India) Ltd ने बीते कुछ वर्षों में जो कारनामा किया है, उसे देखकर एक ही सवाल मन में आता है, यह स्टॉक है या कोई जैकपॉट?
पांच साल में ₹5.2 से ₹503 — 9600% का रिटर्न!
इस कंपनी के शेयर ने बीते 5 वर्षों में ₹5.2 से बढ़कर ₹503 का स्तर छू लिया है। यानी अगर किसी निवेशक ने सिर्फ ₹1 लाख का निवेश 5 साल पहले किया होता, तो आज उसकी वैल्यू ₹96 लाख हो चुकी होती। यह 9600% का मल्टीबैगर रिटर्न है, जो शेयर बाजार में बेहद दुर्लभ होता है।
3 साल में 3331% और 2 साल में 830% की उड़ान
केवल लंबी अवधि में ही नहीं, पिछले 3 वर्षों में यह स्टॉक 3331% चढ़ चुका है और 2 सालों में 830% की जबरदस्त उछाल भी दिखाई है। यह ग्रोथ किसी रॉकेट की रफ्तार से कम नहीं है।
Transformers and Rectifiers Q4 Results: कमाई और रेवेन्यू में सुधार
कंपनी ने अपने वित्तीय प्रदर्शन से भी बाजार का भरोसा जीता है। मार्च 2025 की तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा ₹94.20 करोड़ रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹39.93 करोड़ था। यानी 136% की वृद्धि। वहीं रेवेन्यू 32.96% बढ़कर ₹683.42 करोड़ हो गया, और EBITDA मार्जिन 540 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 19.4% पर पहुंच गया, जो ऑपरेशनल मजबूती का संकेत है। पूरे FY25 में कंपनी का मुनाफा ₹216.44 करोड़ रहा, जो पिछले वित्त वर्ष के ₹47.01 करोड़ से 4.6 गुना अधिक है।
मजबूत ऑर्डर बुक से आने वाला भविष्य भी उज्जवल
कंपनी के पास मार्च तिमाही के अंत तक ₹5,132 करोड़ की ऑर्डर बुक है, और FY26 के लिए यह ₹8,000 करोड़ का लक्ष्य लेकर चल रही है। इससे यह साफ है कि कंपनी को अगले कुछ सालों में भी बड़ी ग्रोथ देखने को मिल सकती है।
Transformers and Rectifiers (India) Ltd क्या करती है?
यह कंपनी पावर, फर्नेस और रेक्टिफायर ट्रांसफार्मर बनाने में विशेषज्ञ है। इसकी स्थापना 1994 में हुई थी और यह 500 MVA और 1200 kV तक की क्षमता वाले ट्रांसफार्मर बनाती है।
लंबी अवधि के निवेश से मुनाफा
शेयर बाजार में धैर्य और अच्छी कंपनी में लंबी अवधि का निवेश, चमत्कारी रिटर्न दे सकता है और Transformers and Rectifiers इसका बेहतरीन उदाहरण है। इससे पता चलता है कि जब कोई निवेशक क्वालिटी कंपनी को उसके शुरुआती या कम भाव पर पहचान लेता है और उसमें वर्षों तक बना रहता है, तो उसका छोटा निवेश भी करोड़ों में बदल सकता है।
Disclaimer: यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे निवेश से जुड़ी सलाह के रूप में न लें। न्यूज़ 24 डिजिटल सभी पाठकों को सलाह देता है कि किसी भी तरह का वित्तीय निर्णय लेने से पहले अपने विश्वसनीय वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
5 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
6 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
7 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
9 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
10 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
12 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
13 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
14 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines