Multibagger Stock: क्या आप भी दिवाली से पहले किसी अच्छे स्टॉक में पैसे लगाने की सोच रहे हैं, तो Time Technoplast Ltd का शेयर चेक कर सकते हैं। यह कंपनी प्लास्टिक प्रोडक्ट्स तैयारी करती है और कम टाइम में इन्वेस्टर्स को अच्छा मुनाफा दे रही है। हाल ही में इसके शेयर की कीमत 454.15 रुपये रही, जो 0.24% बढ़ी है। कंपनी का मार्केट वैल्यू अब 10,305 करोड़ रुपये है। इस साल इसके शेयर का सबसे हाई लेवल 473.70 रुपये और सबसे कम 142.60 रुपये रहा है। हाल ही में Time Technoplast के तिमाही नतीजे आए हैं जिसे देख कर कहा जा सकता है कि इस शेयर में तेजी आ सकती है। चलिए इसके बारे में जानें…
Time Technoplast Quarterly Results
कंपनी ने इस साल जून तिमाही में 625.43 करोड़ रुपये की सेल्स की हैं, जो पिछले साल की तुलना में 14.89% ज्यादा है। कंपनी का प्रॉफिट भी 47.41% बढ़कर 37.53 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी की कमाई (EBITDA) भी 17.81% बढ़कर 90.64 करोड़ रुपये हो गई है।
Time Technoplast के शेयर का परफॉर्मेंस
Time Technoplast के शेयर परफॉर्मेंस की बात करें तो पिछले एक महीने में इस शेयर ने 9% का प्रॉफिट दिया है। पिछले 6 महीने में इसमें 71% की बढ़ोतरी हुई है। इस साल अब तक यह 144% बढ़ चुका है और पिछले एक साल में 206% का रिटर्न दिया है। जबकि पिछले 5 सालों में इसने इन्वेस्टर्स को 655% का प्रॉफिट दिया है।
ये भी पढ़ें : Hyundai IPO: लिस्टिंग पर मिलेगा बंपर रिटर्न या डूबेंगे पैसे? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
Time Technoplast का कारोबार
यह कंपनी इंटरनेशनल लेवल पर पॉलिमर प्रोडक्ट्स बनाती है। भारत में इसका 55% से ज्यादा बाजार पर कब्जा है। यह बड़े प्लास्टिक ड्रम और कम्पोजिट सिलेंडर बनाने वाली दुनिया की बड़ी कंपनियों में से एक है। वहीं आज यानी 21 अक्टूबर को भी इस कंपनी के शेयर में जबरदस्त उछाल आया है मार्केट ओपन होते ही इसका शेयर प्राइस 2% से ज्यादा बढ़ गया। इस वक्त (9:30 बजे) कंपनी का शेयर प्राइस 464 रुपये से ऊपर बना हुआ है। ऐसे में कंपनी और शेयर के परफॉर्मेंस को देखते हुए आप इसमें इन्वेस्ट कर सकते हैं।
(Disclaimer: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं लेना चाहिए। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। न्यूज24 शेयर खरीदने-बेचने या आईपीओ या म्यूचुअल फंड लेने के लिए रेकमेंड नहीं करता)
संबंधित खबरें
3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
6 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
7 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
9 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
9 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
11 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
11 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
13 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
13 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
14 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines