Multibagger Stock RVNL : सरकारी कंपनी का एक शेयर इन दिनों तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसका नाम रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) है। इस शेयर ने 6 महीने में दोगुने से ज्यादा रिटर्न दिया है। अगर आप शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करते हैं और अपने पोर्टफोलियो में सरकारी कंपनी के शेयर जोड़ना चाहते हैं तो RVNL के शेयर बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। यह एक मल्टीबैगर रेलवे पीएसयू स्टॉक है। इस कंपनी ने एक साल और 5 साल में भी निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप अभी 78 हजार करोड़ रुपये है।
लगातार मिल रहे ऑर्डर
ऑर्डर हासिल करने में यह कंपनी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस कंपनी को हाल ही में एनटीपीसी ने पश्चिम बंगाल के रामम हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में बैराज कॉम्प्लेक्स और हेड रेस टनल के हिस्से को बनाने और उसे इंस्टॉल करने से जुड़े काम करने के लिए ऑर्डर दिया है। इससे पहले इस कंपनी को इसी महीने यानी जून में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड और ईस्टर्न रेलवे की ओर से करीब 515 करोड़ रुपये के दो ऑर्डर मिले हैं।
Multibagger Stock
6 महीने में दोगुने से ज्यादा रिटर्न
इस कंपनी के शेयर ने 6 महीने में दोगुने से ज्यादा रिटर्न दिया है। 6 महीने पहले इस कंपनी के शेयर की कीमत करीब 171 रुपये थी। अब इसमें 119 फीसदी की वृद्धि हो गई है और यह करीब 375 रुपये पर है। अगर आपने इसमें 6 महीने पहले एक लाख रुपये निवेश किए होते तो अब वह 2 लाख से ज्यादा हो चुके होते। वहीं अगर एक साल के रिटर्न की बात करें तो इस कंपनी ने एक साल में करीब 200 फीसदी का रिटर्न दिया है।
5 साल में भर दी निवेशकों की झोली
अगर कंपनी के 5 साल के रिटर्न की बात करें तो इसने निवेशकों की झोली भर दी है। 5 साल में कंपनी के शेयर ने करीब 1266 फीसदी रिटर्न दिया है। 5 साल पहले कंपनी के शेयर की कीमत 27.45 रुपये थी। अगर आपने 5 साल पहले कंपनी में एक लाख रुपये निवेश किए होते तो आज उनकी कीमत 12.66 लाख रुपये होती।
शेयर मार्केट में इन बातों का ध्यान रखें
- शेयर मार्केट में निवेश करते समय कभी भी किसी सोशल मीडिया पर दिखाए गए लालच में न आएं।
- इन दिनों ऐसे काफी मामले सामने आ रहे हैं जहां लोगों को मोटे रिटर्न का लालच दिखाया जाता है और फिर उन्हें टेलीग्राम से जोड़कर मोटी रकम निवेश करवाई जाती है। बाद में ये रकम लेकर रफूचक्कर हो जाते हैं। ऐसे में किसी भी ग्रुप में जुड़ें।
- शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले शेयर मार्केट से जुड़ी जानकारी ले लें। इसके लिए किसी ऐसे जानकार शख्स की मदद लें जो पहले से शेयर मार्केट में निवेश करता हो।
यह भी पढ़ें : चंद्रबाबू नायडू की पत्नी ने 7 दिन में कमा डाले 584 करोड़ रुपये, इस कंपनी ने बनाया अमीर
संबंधित खबरें
अदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
2 hrs agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
3 hrs ago2 दिन में सोना 6000 रुपये और चांदी 10,000 रुपये चढ़ी; देखें MCX के ताजा भाव
7 hrs agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
8 hrs agoसेंसेक्स में 1600 अंकों की बंपर छलांग, निफ्टी भी 24,300 के पार
10 hrs agoVisa सिस्टम होगा आसान, गृह मंत्रालय ने 70% तक घटाई फॉर्म की झंझट
10 hrs agoत्योहारों के बीच चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट! 1 महीने में इतने बढ़े दाम
11 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
12 hrs agoसस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
12 hrs agoक्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines