Multibagger Stock Rail Vikas Nigam Ltd : रेलवे के शेयरों में इन दिनों काफी जबरदस्त उछाल आ रहा है। रेलवे से जुड़ी कई कंपनियों के शेयर निवेशकों की झोली भर रहे हैं। इन्हीं में रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) का शेयर निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दे रहा है। इस शेयर ने शॉर्ट टर्म के साथ लॉन्ग टर्म में भी निवेशकों की रकम कई गुना कर दी है। अभी इस शेयर की कीमत करीब 632 रुपये है। आज यानी गुरुवार को इसमें 3 फीसदी से ज्यादा का उछाल आ गया है।
6 महीने में 200 फीसदी से ज्यादा रिटर्न
इस शेयर ने 6 महीने में निवेशकों को करीब 216 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया है। 6 महीने पहले इसके शेयर की कीमत करीब 200 रुपये थी। आज करीब 632 रुपये हो गई है। अगर आपने 6 महीने पहले इस शेयर में एक लाख रुपये निवेश किए होते तो आज आपको 2.16 लाख रुपये का प्रॉफिट हो चुका होता। साथ ही कुल निवेश 3.16 लाख रुपये होता।
एक साल में 5 गुना हो गई रकम
इस शेयर ने एक साल में भी निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। एक साल में रिटर्न करीब 422 फीसदी रहा है यानी 5 गुने से ज्यादा। अगर आपने एक साल पहले इसके एक लाख रुपये के शेयर खरीदे होते तो आपको 4.22 लाख रुपये का फायदा हो चुका होता। यही नहीं, आपका कुल निवेश 5.22 लाख रुपये होता।
रेलवे से जुड़ी सरकार की कई योजना के कारण इसके शेयर में उछाल आ रहा है।
5 साल में एक लाख बना दिए 24 लाख
बात अगर इसके 5 साल के रिटर्न की करें तो इसने 400, 500 फीसदी नहीं बल्कि 2300 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। यानी कह सकते हैं कि 5 साल में इसने निवेशकों की झोली भर दी है। 5 साल पहले इसके एक शेयर की कीमत करीब 26 रुपये थी। अगर आपने इसमें 5 साल पहले एक लाख रुपये निवेश किए होते तो आज यह रकम बढ़कर करीब 24 लाख रुपये हो चुकी होती।
क्या करती है कंपनी
यह एक सरकारी कंपनी है जो रेलवे मंत्रालय के अधीन काम करती है। इसका काम नई रेलवे लाइन बनाना, डब्लिंग करना, गेज कनवर्जन, रेलवे लाइन का विद्युमिकरण करना, वर्कस्टेशन बनाना आदि है। कंपनी को न केवल देश से, बल्कि विदेश से भी ऑर्डर मिले हैं। इन ऑर्डर के चलते कंपनी काफी प्रोफिट में है। कंपनी की स्थापना 2003 में हुई थी।
मुनाफे में है कंपनी
अभी कंपनी का मार्केट कैप 1.31 लाख करोड़ रुपये है। मार्च 2024 में खत्म हुई तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 6.71 हजार करोड़ रुपये था, जो पिछली साल की समान तिमाही के मुकाबले 17.38 फीसदी ज्यादा रहा। वहीं कंपनी की नेट इनकम 478.4 करोड़ रुपये रही। यह भी पिछले साल के मुकाबले समान अवधि में 33 फीसदी से कुछ ज्यादा है।
क्यों बढ़ रहे हैं कंपनी के शेयर
RVNL समेत रेलवे से जुड़ी कई कंपनियों के शेयर इन दिनों उफान पर हैं। इसका कारण है कि सरकार रेलवे से जुड़े कई प्रोजेक्ट ला रही है और कई अभी चल रहे हैं। हाल ही में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी कहा था कि सरकार 2500 नए जनरल पैसेंजर कोच और 10 हजार दूसरे पैसेंजर कोच बनाएगी। साथ ही 50 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन तैयार होंगी। इसके अलावा और भी काम पूरे किए जाएंगे।
Disclaimer : शेयर मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा होता है। इसमें निवेश करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें : Multibagger Penny Stock : 2 रुपये से कम कीमत वाले इस शेयर को खरीदने की मची लूट, मुनाफा जानकर हो जाएंगे हैरान
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
6 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
7 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
8 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
10 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
11 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
13 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
14 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
15 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines