Multibagger Stock : स्टॉक मार्केट में इन दिनों सरकारी कंपनियों के शेयर छाए हुए हैं। काफी कंपनियों के शेयर निवेशकों को मालामाल कर रहे हैं। इन्हीं में एक ऐसी सरकारी कंपनी है जिसका शेयर रॉकेट की रफ्तार से भाग रहा है। इस शेयर ने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। सिर्फ 6 महीने में ही निवेशकों की रकम दोगुने से ज्यादा कर दी है। अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करते हैं तो पोर्टफोलिया में इस कंपनी के शेयर को शामिल कर सकते हैं। खास बात यह है कि यह कंपनी रेलवे से जुड़ी है।
यह है शेयर का नाम
हम जिस कंपनी के शेयर की बात कर रहे हैं वह रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) है। इस कंपनी के शेयर बहुत ही तेजी से ऊपर चढ़ रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है कंपनी को मिलने वाले ऑर्डर। हाल ही में कंपनी को करीब 192 करोड़ रुपये का साउथ ईस्टर्न रेलवे से एक कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इससे पहले भी कंपनी को कई बड़े-बड़े प्रोजेक्ट मिल चुके हैं। कंपनी को विदेश में भी प्रोजेक्ट मिले हैं। इसके लिए कंपनी ने दक्षिण अफ्रीका, ओमान, यूएई और मालदीव में अपने ऑफिस खोल लिए हैं।
रेलवे के शेयर अच्छा रिटर्न दे रहे हैं।
6 महीने में दोगुने से ज्यादा रिटर्न
इस शेयर ने 6 महीने में ही निवेशकों को खुश कर दिया है। कंपनी ने 6 महीने में दोगुने से ज्यादा रिटर्न दिया है। 6 महीने पहले इसके शेयर की कीमत 178.65 रुपये थी। अब इसमें 128.46 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है और यह 408.15 रुपये पर है। अगर आपने इसमें 6 महीने पहले एक लाख रुपये निवेश किए होते तो आपको करीब 1.28 लाख रुपये का प्रॉफिट हो चुका होता और आपका कुल निवेश करीब 2.28 लाख रुपये होता।
एक साल में बल्ले-बल्ले
अगर इस शेयर से मिले एक साल के रिटर्न की बात करें तो इसने निवेशकों की बल्ले-बल्ले कर दी है। एक साल में इस शेयर ने 200 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। एक साल पहले इसके एक शेयर की कीमत 123.30 रुपये थी। अब तक एक साल में इसमें 231 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। अगर आपने एक साल पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो आपको 2.31 लाख रुपये का प्रॉफिट हो चुका होता और आपकी कुल रकम 3.31 लाख रुपये हो चुकी होती।
5 साल में छप्परफाड़ रिटर्न
इस शेयर ने 5 साल में छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। निवेशकों की झोली रुपयों से बढ़ दी है। पिछले 5 साल में इस शेयर ने करीब 1368 फीसदी का रिटर्न दिया है। इतना रिटर्न शायद ही किसी सरकारी कंपनी ने दिया हो। 5 साल पहले इसके शेयर की कीमत 27.80 रुपये थी। अगर आपने 5 साल पहले इस कंपनी में एक लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज आपको 13.68 लाख रुपये का प्रॉफिट हो चुका होता। इन 5 सालों में आपकी कुल रकम 14.68 लाख रुपये हो चुकी होती।
Disclaimer : शेयर मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा होता है। इसमें निवेश करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें : Multibagger Penny Stock : 3 रुपये से कम कीमत का यह शेयर बना रॉकेट, एक महीने में कर दिया मालामाल
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
6 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
7 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
8 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
10 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
11 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
13 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
14 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
15 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines