Multibagger Stock Healthy Life Agritec : शेयर मार्केट में ऐसे काफी शेयर हैं जो इन दिनों निवेशकों पर पैसों की बारिश कर रहे हैं। हालांकि ऐसे शेयरों को तलाशना काफी मुश्किल होता है, लेकिन अगर मिल जाएं तो वारे-न्यारे हो जाते हैं। ऐसा ही एक शेयर है जो निवेशकों को रोजाना अमीर बना रहा है। इस शेयर ने एक महीने में ही निवेशकों की रकम को दोगुने से ज्यादा कर दिया है। वहीं इससे ज्यादा समय की बात करें तो इसने निवेशकों को मालामाल कर दिया है।
सेहत से जुड़ा है यह शेयर
निवेशकों को मालामाल करने वाले इस शेयर का नाम Healthy Life Agritec Ord है। इस कंपनी की स्थापना 2019 में हुई थी। यह कंपनी डेयरी प्रोडक्ट, बेकरी प्रोडक्ट और फूड प्रोडक्ट बनाती है। इसमें दूध, दही, चीज, मिल्क पाउडर ब्रेड, बन आदि शामिल हैं। साथ ही यह कंपनी तरह-तरह फ्लेवर के जूस भी तैयार करती है। कंपनी का ऑफिस मुंबई में है।
शेयर मार्केट में निवेश काफी जोखिमभरा होता है।
एक महीने में दोगुने से ज्यादा कर दी रकम
इस शेयर की कीमत अभी 40.27 रुपये है। इसने एक महीने में ही रकम को दोगुने से ज्यादा कर दिया है। एक महीने पहले इसके शेयर की कीमत करीब 19 रुपये थी। अब तक इसमें करीब 112 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है। ऐसे में अगर आपने इसमें एक साल पहले एक लाख रुपये निवेश किए होते तो आपको 1.12 लाख रुपये का फायदा हो चुका होता। यानी आपका कुल निवेश 2.12 लाख रुपये का होता।
6 महीने में कर दिया मालामाल
इस शेयर ने 6 महीने में बंपर रिटर्न दिया है और निवेशकों को मालामाल कर दिया है। 6 महीने पहले इसके एक शेयर की कीमत 4.38 रुपये थी। इन 6 महीनों में इसमें 819 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है। हर आपने 6 महीने पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो आपको 8.19 लाख रुपये का प्रॉफिट हो चुका होता और कुल निवेश 9.19 लाख रुपये होता।
100 करोड़ रुपये का मार्केट कैप
कंपनी की आर्थिक स्थिति मजबूत है। अभी कंपनी का मार्केट कैप करीब 100 करोड़ रुपये है। वहीं कंपनी पर मात्र 1.26 करोड़ रुपये का कर्ज है। कंपनी का साल 2024 में रेवेन्यू 52 करोड़ रुपये जो साल 2023 से 6 करोड़ रुपये ज्यादा है। बात अगर प्रोफिट की करें तो कंपनी को इस साल एक करोड़ रुपये का प्रोफिट हुआ है।
Disclaimer : शेयर मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा होता है। इसमें निवेश करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें : Multibagger Stock : पैसा बरसा रहा यह शेयर, 6 महीने में एक लाख के बना दिए 3 लाख रुपये
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
6 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
7 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
8 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
10 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
11 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
13 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
14 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
15 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines