Multibagger Stock: अगर किसी निवेशक ने जुलाई 2020 में हज़ूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (Hazoor Multi Projects Ltd) में सिर्फ 1 लाख रुपये का निवेश किया होता, तो आज उसकी कीमत 3.62 करोड़ रुपये से भी ज्यादा होती। सिर्फ 4 से 5 सालों में इस स्टॉक ने 36,200% से ज्यादा का रिटर्न देकर सबको हैरान कर दिया है। यह उदाहरण बताता है कि लंबी अवधि में सोच-समझकर किया गया निवेश किस तरह से जीवन बदल सकता है।
5 साल के निवेश से स्टॉक ने बनाया करोड़पति
जुलाई 2020 में इस स्टॉक की कीमत मात्र 0.12 रुपये थी। आज यह शेयर 44.5 रुपये के आस-पास कारोबार कर रहा है। यानी अगर किसी निवेशक ने 2020 में 1 लाख रुपये लगाए होते, तो वह करीब 8.33 लाख शेयर खरीद सकता था। आज वही शेयर 44 रुपये की दर से बिकते तो उसकी कुल वैल्यू 3.6 करोड़ रुपये के आसपास होती। यह रिटर्न किसी लॉटरी से कम नहीं है,
कंपनी क्या करती है?
हज़ूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड एक भारतीय रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है जो सड़क निर्माण और प्रॉपर्टी डेवेलपमेंट जैसे क्षेत्रों में काम करती है। कंपनी की स्थापना 1992 में हुई थी। हाल ही में कंपनी ने खुद को और भी ज़्यादा विविध क्षेत्रों में फैलाया है, जैसे कि सौर ऊर्जा, तेल और गैस, और ईपीसी सेवाएं (Engineering, Procurement, Construction)।
नई परियोजनाएं और अधिग्रहण
हाल ही में कंपनी को 913 करोड़ रुपये का बड़ा सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट मिला है, जिसमें गुजरात के खावड़ा सोलर पार्क में 200 मेगावाट का संयंत्र बनाना है। इसके अलावा, कंपनी ने व्योम हाइड्रोकार्बन में 51% हिस्सेदारी भी खरीदी है, जिससे यह अब तेल और गैस के साथ-साथ खनन और उत्खनन के क्षेत्रों में भी कदम रख रही है।
लंबी अवधि का निवेश: करोड़पति बनने की कुंजी?
हज़ूर मल्टी प्रोजेक्ट्स की कहानी उन लोगों के लिए उदाहरण है जो शेयर बाजार से धन कमाना चाहते हैं, लेकिन कुछ महीनों में रिजल्ट चाहते हैं। यह स्टॉक साबित करता है कि अगर आप सही कंपनी चुनें और धैर्य के साथ लंबे समय तक निवेश करें, तो आपका छोटा निवेश भी बहुत बड़ा बन सकता है। 1 लाख को 3.6 करोड़ में बदलना कोई चमत्कार नहीं, बल्कि लंबी अवधि की निवेश रणनीति का नतीजा है।
Disclaimer: यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे निवेश से जुड़ी सलाह के रूप में न लें। न्यूज़ 24 डिजिटल सभी पाठकों को सलाह देता है कि किसी भी तरह का वित्तीय निर्णय लेने से पहले अपने विश्वसनीय वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
5 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
6 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
7 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
9 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
10 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
12 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
13 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
14 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines