Multibagger Stock GRP Ltd : शेयर मार्केट में निवेश करने वाले ज्यादातर निवेशकों का यह दौर अच्छे से गुजर रहा है। मार्केट में लगातार बढ़त बनी हुई है। काफी शेयर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और निवेशकों को अच्छा रिटर्न भी मिल रहा है। इन्हीं में एक शेयर ने शॉर्ट टर्म में ही निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। बात अगर 6 महीने की करें तो इतने समय में इस शेयर ने निवेशकों की रकम को तीन गुना से ज्यादा कर दिया है।
कौन सा है यह जादुई शेयर
निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न देने वाले इस शेयर का नाम GRP Ltd है। यह शेयर अभी 15,094.20 रुपये पर है। यह कंपनी इस्तेमाल हुए टायर को रीसायकल करके रबर की पाइप समेत दूसरी कई चीजें बनाती हैं। यह कंपनी 5 वर्टिकल बिजनेस करती है। इसमें रीक्लेम रबर, इंजीनियरिंग प्लास्टिक्स, कस्टम डाई आदि शामिल हैं। यह ISO 9001: 2015, ISO 14001:2015 और ISO 45001:2018 सर्टिफाइड कंपनी है। इस कंपनी की क्लाइंट बड़ी-बड़ी कंपनियां जैसे MRF, Continental, JK Tyre, apollo आदि हैं। कंपनी का ऑफिस मुंबई में है।
कंपनी का मार्केट कैप करीब 2 हजार करोड़ रुपये है।
6 महीने में तीन गुने से ज्यादा रिटर्न
GRP Ltd कंपनी का यह शेयर निवेशकों की झोली भर रहा है। 6 महीने में इस कंपनी ने तीन गुने से ज्यादा रिटर्न दिया है। 6 महीने पहले इसके एक शेयर की कीमत 4900 रुपये थी। अब तक इसमें करीब 209 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है। अगर आपने एक साल पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो आपको 2 लाख रुपये का मुनाफा हो चुका होता और कुल फंड 3 लाख रुपये का होता।
एक साल में 4 गुने से ज्यादा कर दी रकम
इस शेयर ने मात्र एक साल में निवेश को 4 गुने से ज्यादा कर दिया है। एक साल में इस शेयर ने निवेशकों को करीब 310 फीसदी रिटर्न दिया है। एक आपने एक साल पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो आपको 3.10 लाख रुपये का फायदा हो चुका होता। साथ ही आपका कुल निवेश 4.10 लाख रुपये होता।
5 साल में छप्परफाड़ रिटर्न
बात अगर 5 साल के रिटर्न की करें तो इस मल्टीबैगर शेयर ने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। 5 साल इस कंपनी के एक शेयर की कीमत मात्र एक हजार रुपये थी। अब तक इसमें करीब 1420 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है। अगर आपने 5 पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो आपको 14 लाख रुपये से ज्यादा का फायदा हो चुका होता।
दमदार है कंपनी का मार्केट कैप
कंपनी का मार्केट कैप भी काफी अच्छा है। यह करीब 2 हजार करोड़ रुपये है। मार्च 2024 में खत्म तिमाही में कंपनी की कुल इनकम 138.12 करोड़ रुपये थी। दिसंबर 2023 की तिमाही के मुकाबले कुल इनकम में 25 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। वहीं कंपनी को 8 फीसदी से ज्यादा मुनाफा हुआ है।
Disclaimer : शेयर मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा होता है। इसमें निवेश करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें : Multibagger Stock : रॉकेट से भी तेज भाग रहा यह शेयर, एक साल में बना दिया करोड़पति
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
5 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
6 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
7 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
9 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
10 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
12 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
13 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
14 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines