Multibagger Stock Garden Reach Shipbuilders : अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करते हैं तो अपने पोर्टफोलियो में सरकारी कंपनियों के शेयर जरूर रखें। कई बार का सरकार का कोई डिसिजन इन शेयरों को रॉकेट बना देता है। वहीं कई सेक्टर ऐसे हैं, जिनमें सरकार प्राइवेट कंपनियों को बहुत कम शामिल करती है। ऐसी ही एक सरकारी कंपनी है जो सेना के लिए काम करती है। इस कंपनी का शेयर इन दिनों धमाल मचा रहा है।
एक महीने में दोगुने से ज्यादा कर दी रकम
Garden Reach Shipbuilders & Engineers Ltd ऐसी कंपनी है जो सेना के लिए काम करती है। इस कंपनी ने एक महीने में दोगुने से ज्यादा रिटर्न दिया है। एक महीने पहले इसके एक शेयर की कीमत करीब 1180 रुपये थी। अब इसकी कीमत करीब 2714 रुपये है। ऐसे में इसने एक महीने में निवेशकों को करीब 130 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर आपने एक महीने पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो आपको 1.30 लाख रुपये का फायदा हो चुका होता और कुल निवेश 2.30 लाख रुपये होता।
5 साल में इस शेयर ने बंपर रिटर्न दिया है।
एक साल में भर दी झोली
बात अगर एक साल के रिटर्न की करें तो इस शेयर ने निवेशकों की झोली भर दी है। एक साल पहले इसके शेयर की कीमत करीब 567.70 रुपये थी। एक साल में इस कंपनी ने करीब 380 फीसदी रिटर्न दिया है। अगर आपने एक साल पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो आपको 3.80 लाख रुपये का प्रॉफिट हो चुका होता और कुल निवेश 4.80 लाख रुपये होता।
5 साल में बना दिया मालामाल
इस कंपनी ने 5 साल में निवेशकों को मालामाल कर दिया है। 5 साल में इसने 500, 1000 नहीं बल्कि 2000 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। 5 साल पहले यह शेयर मात्र 119.25 रुपये का था। ऐसे में देखें तो इसने 5 साल में 2182 फीसदी का रिटर्न दिया है। एक आपने 5 साल पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो इस रकम पर आपको 21.82 लाख रुपये का फायदा हो चुका होता।
क्या करती है कंपनी?
यह देश की सबसे बड़ी शिपयार्ड कंपनियों में से एक है। यह कोलकाता में है। इसकी स्थापना 1884 में हुई थी। 1960 में इस कंपनी को भारत सरकार ने अपने नियंत्रण में ले लिया था। यह कंपनी दुनिया के कई देशों के लिए शिप, टैंकर आदि बनाती है। यह कंपनी देश की जल सेना के लिए कई वारशिप बना चुकी है। कंपनी का मार्केट अभी करीब 31 हजार करोड़ रुपये है।
Disclaimer : शेयर मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा होता है। इसमें निवेश करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें : Multibagger Stock : रोजाना अमीर बना रहा यह शेयर, 6 महीने में ही कर दिया मालामाल
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
5 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
6 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
7 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
9 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
10 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
12 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
13 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
14 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines