Stock Market News: शेयर बाजार में निवेश करने वाले अधिकांश लोग पेनी स्टॉक पर दांव लगाने में ज्यादा विश्वास रखते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इन शेयरों का दाम कम होता है, लेकिन मुनाफे की संभावना ज्यादा रहती है। इस साल अब तक कई पेनी स्टॉक मल्टीबैगर साबित हुए हैं। उन्होंने निवेशकों पर छप्परफाड़ के पैसा बरसाया है।
Cni Research
कैपिटल मार्केट कंपनी Cni Research के शेयरों में पैसा लगाना वाले आज उतने ही खुश होंगे, जितना अल्लू अर्जुन पुष्पा-2 की कमाई देखकर हैं। इस शेयर ने 12 दिसंबर 2023 से लेकर 12 दिसंबर 2024 तक 100-200 प्रतिशत नहीं बल्कि पूरे 605.42% का रिटर्न दिया है। इसी साल 1 जनवरी को यह शेयर महज 2.40 रुपए के भाव पर मिल रहा था और आज इसकी कीमत 16.93 रुपए है। इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 17.97 रुपए है, यानी इसमें अभी कुछ गुंजाइश बाकी है।
Navkar Urbanstructure
कंस्ट्रक्शन सेक्टर की इस कंपनी के शेयर भी शानदार रिटर्न देने वालों में शामिल है। Navkar Urbanstructure के शेयर शनिवार को भले ही गिरावट के साथ 12.80 रुपए पर बंद हुए, लेकिन इस साल अब तक (YTD) यह शेयर 225.70% रुपए का ज़बरदस्त रिटर्न दे चुका है। एक जनवरी को इसकी कीमत 4 रुपए से भी कम थी।
यह भी पढ़ें – फिल्मों के अलावा Allu Arjun का 7 कंपनियों में पैसा, जानें कितनी दौलत है Pushpa के पास?
Fone4 Communications(India)
इस कंपनी में पैसा लगाने वालों को छप्परफाड़ रिटर्न मिला है। 14.23 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर शुक्रवार को 4.94% की बढ़त के साथ बंद हुआ। इस साल अब तक यह 260.25% का रिटर्न अपने निवेशकों को दे चुका है। एक जनवरी को इसकी कीमत 4 रुपए से भी कम थी।
Monotype India
फाइनेंस सेक्टर की इस कंपनी के शेयर ने इस साल अब तक 196.00% का रिटर्न दिया है। एक जनवरी को इसके शेयर महज 75 पैसे के भाव पर मिल रहे थे और आज 2.22 रुपए के लेवल पर पहुंच चुका है। कल यानी 13 दिसंबर को इसमें गिरावट देखने को मिली। इस स्टॉक का 52 वीक का हाई लेवल 2.42 रुपए है।
Sunshine Capital
नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी Sunshine Capital के शेयर इस साल अब तक 57.72% का रिटर्न दे चुके हैं। कल गिरावट के साथ 1.94 रुपए पर बंद हुए इस स्टॉक का 52 वीक का हाई लेवल 4.13 रुपए है।
क्या होते हैं Penny Stocks?
पेनी स्टॉक आमतौर पर छोटी कंपनियों से जुड़े होते हैं जिनमें अपेक्षाकृत लिक्विडिटी की कमी होती है। इन शेयरों की कीमत बेहद कम होती है, इसलिए यह लोगों को आकर्षित करते हैं । हालांकि, इनमें जोखिम अपेक्षाकृत अधिक होता है। इसलिए इनमें सोच-समझकर और पर्याप्त रिसर्च के बाद ही निवेश करना चाहिए।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
संबंधित खबरें
वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
2 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
5 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
6 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
11 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
11 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
12 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
12 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
14 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
14 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines