Multibagger Penny Stock Yogi Infra Projects : शेयर मार्केट में निवेश करने वाले काफी लोग पेनी स्टॉक में निवेश जरूर करते हैं। इसका कारण है कि ये स्टॉक कम समय में अच्छा रिटर्न दे देते हैं। हालांकि इनसे अच्छा रिटर्न हर समय नहीं मिलता। इसलिए एक्सपर्ट या तो इनसे दूर रहने की सलाह देते हैं या कम समय तक निवेश करने की। अगर आप पेनी स्टॉक में निवेश करना चाहते हैं तो Yogi Infra Projects का एक शेयर है। इस शेयर ने 6 महीने में ही निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है।
6 महीने में इतनी कर दी रकम
Yogi Infra Projects के इस शेयर का नाम Yogi Sung Won India Ord Shs है। इस शेयर ने 6 महीने में 150 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। 6 महीने पहले इसके शेयर की कीमत 4.10 रुपये थी। इन 6 महीनों में इसमें 151.22 फीसदी की वृद्धि हुई है और यह अब 10.30 रुपये पर है। अगर आपने इसमें 6 महीने पहले एक लाख रुपये निवेश किए होते तो आज आपको 1.51 लाख रुपये का प्रॉफिट हो चुका होता और कुल रकम 2.51 लाख रुपये हो चुकी होती।
पेनी स्टॉक में निवेश।
5 साल में 400 फीसदी से ज्यादा रिटर्न
अगर 5 साल के रिटर्न की बात करें तो इस शेयर ने 400 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। 5 साल पहले इसके शेयर की कीमत 1.98 रुपये थी। अगर आपने 5 साल पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो आज यह रकम 420.20 फीसदी बढ़ चुकी होती। यानी आपको एक रुपये पर 4.20 लाख रुपये का फायदा हो चुका होता और आपकी कुल रकम 5.20 लाख रुपये हो चुकी होती।
क्या करती है कंपनी
योगी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स Moongipa ग्रुप की कंपनी है। यह कंपनी कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी है। कंपनी का रजिस्टर्ड ऑफिस मुंबई में है। कंपनी का मार्केट कैप 17.4 करोड़ रुपये है।
क्या होते हैं पेनी स्टॉक
पेनी स्टॉक वे शेयर होते हैं जिनकी कीमत अमूमन 10 रुपये तक या इसके आसपास होती है। कंपनी की मार्केट वैल्यू के हिसाब से इन्हें नैनो-कैप स्टॉक, माइक्रो-कैप स्टॉक और स्मॉल कैप स्टॉक भी कहा जाता है। साधारणत: पेनी स्टॉक ऐसी कंपनियों द्वारा जारी किए जाते हैं जिनकी मार्केट वैल्यू 5 हजार करोड़ रुपये से कम होती है।
काफी जोखिमभरा है निवेश करना
- पेनी स्टॉक में निवेश करना काफी जोखिमभरा माना जाता है। ऐसा इसलिए कि ये जिस तेजी के साथ चढ़ते हैं, उसी तेजी से गिर भी जाते हैं।
- कई बार इसमें निवेश की गई रकम 90 फीसदी से ज्यादा तक गिर जाती है। ऐसे में इनमें रकम इन्वेस्ट करने से पहले रिसर्च करें और कंपनी के बैकग्राउंड के बारे में अच्छे से जानकारी ले लें।
- जिस कंपनी के पेनी स्टॉक में निवेश करने जा रहे हैं, उस कंपनी की वेबसाइट पर कंपनी की आर्थिक स्थिति देखें। अगर कंपनी की आर्थिक स्थिति सही है तभी रकम इन्वेस्ट करने के बारे में सोचें।
Disclaimer : शेयर मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा होता है। इसमें निवेश करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें : बजट से मिलेंगी खुशियां? इन 5 चीजों में मिल सकती है आम आदमी को राहत
संबंधित खबरें
गांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
1 hr agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
5 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
7 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
2 days agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines