Multibagger Penny Stock Of Vandana Knitwear: पेनी स्टॉक जहां जोखिमभरे होते हैं तो वहीं यह कम समय में रिटर्न भी अच्छा दे जाते हैं। चूंकि इनकी कीमत कम होती है तो इन्हें खरीदने में भी आसानी होती है। ऐसा ही एक शेयर है जिसकी कीमत 5.30 रुपये है। यह शेयर इस समय धमाल मचा रहा है। 6 महीने में ही इस शेयर ने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करते हैं और पेनी स्टॉक को अपने पोर्टफोलिया में शामिल करना चाहते हैं तो इस शेयर को हिस्सा बना सकते हैं।
6 महीने में डेढ़ गुने से ज्यादा रिटर्न
हम जिस शेयर की बात कर रहे है उसका नाम Vandana Knitwear है। इस शेयर ने पिछले 6 महीने में निवेशकों को करीब 174 फीसदी रिटर्न दिया है। 6 महीने पहले इस शेयर की कीमत 1.93 रुपये थी। अगर आपने 6 महीने पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो आपको 1.74 लाख रुपये का फायदा हो चुका होता। आपकी कुल रकम 2.74 लाख रुपये हो चुकी होती।
पेनी स्टॉक ने दिया जबरदस्त रिटर्न
5 साल में भर दी झोली
इस शेयर ने 5 साल में निवेशकों के वारे-न्यारे कर दिए हैं। इन 5 सालों में इसने 2550 फीसदी रिटर्न दिया है। 5 साल पहले एक शेयर की कीमत मात्र 20 पैसे थी। आज 5.30 रुपये है। अगर 5 साल पहले आपने इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो आपको 25.50 लाख रुपये का फायदा हो चुका होता। यह कंपनी कपड़ों से जुड़ा कारोबार करती है। इसक मार्केट कैप 56.60 करोड़ रुपये है।
कितना सही है पेनी स्टॉक में निवेश करना
पेनी स्टॉक में निवेश करना जोखिमभरा होता है। ये शेयर जितनी तेजी से बढ़ते हैं, उतनी ही तेजी से नीचे गिर जाते हैं। अगर आप पेनी स्टॉक में निवेश करना चाहते हैं तो इनमें बहुत बढ़ी रकम खर्च न करें। इनमें निवेश करते समय इन बातों का ध्यान रखें:
- जब भी कोई पेनी स्टॉक गिर रहा हो और उस पर लोअर सर्किट लग रहा हो तो उसमें निवेश न करें।
- किसी भी पेनी स्टॉक में निवेश से पहले कंपनी की फाइनेंशियल डिटेल्स और कंपनी के बारे में जान लेना चाहिए।
- सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी पर भरोसा न करें और वहां बताए गए लालच में न आएं।
- पेनी स्टॉक से समय-समय पर प्रॉफिट लेते रहें। इनसे निकलने के लिए एक समय फिक्स करें। प्रॉफिट लेकर निकल जाएं।
- पेनी स्टॉक में निवेश करना चाहते हैं तो लंबे समय के लिए न करें। शॉर्ट टर्म के लिए निवेश करें।
- पेनी स्टॉक में रिस्क का ध्यान रखें। ऐसे शेयर खरीदने से बचें जिनमें ज्यादा रिस्क हो।
यह भी पढ़ें : सोना होगा और सस्ता! बजट में मिल सकती है खुशखबरी, चांदी पर यह पड़ेगा असर
Disclaimer : शेयर मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए इसमें निवेश करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें।
संबंधित खबरें
धीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
5 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
8 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
9 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
10 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
14 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
16 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
17 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
19 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
20 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines