Multibagger Penny Stock Sun Retail Ltd : शेयर मार्केट में कई पेनी स्टॉक इस समय धमाल मचा रहे हैं। इन्हें खरीदने की लूट मची हुई है। काफी निवेशक ऐसे हैं जो इन पेनी स्टॉक्स को अपने पोर्टफोलियाे का हिस्सा बनाना चाहते हैं। ये पेनी स्टॉक कम समय में निवेशकों को अच्छा खासा रिटर्न दे रहे हैं। इनमें कई तो ऐसे हैं जिन्होंने एक साल में ही निवेश की गई रकम को दाेगुना कर दिया है। ऐसा ही एक शेयर है Sun Retail Ltd कंपनी का। इस शेयर की कीमत 1.26 रुपये है और यह शेयर स्टॉक मार्केट में छाया हुआ है।
5 दिन में बंपर रिटर्न
इस शेयर ने 5 दिन में ही निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है। इतना रिटर्न कोई भी सरकारी स्कीम पूरे साल में नहीं देती। इन 5 दिनों में इसने 26 फीसदी रिटर्न दिया है। 5 दिन पहले इसके एक शेयर की कीमत मात्र एक रुपये थी। अब 1.26 रुपये है। अगर आपने इसमें 5 दिन पहले एक लाख रुपये निवेश किए होते तो आपको 26 हजार रुपये का फायदा हो चुका होता।
वहीं बात अगर एक महीने की करें तो इसने 68 फीसदी रिटर्न दिया है। एक महीने पहले अगर आपने इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो आपको 68 हजार रुपये का फायदा हो चुका होता। साथ ही आपका निवेश 1.68 लाख रुपये होता।
पेनी स्टॉक्स में निवेश करना काफी जोखिमभरा होता है।
एक साल में एक लाख पर 1.62 लाख का फायदा
एक साल में इस शेयर ने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। यह रिटर्न 162 फीसदी रहा। एक साल पहले इसके शेयर की कीमत 48 पैसे थी। अगर आपने एक साल पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो यह रकम बढ़कर 2.62 लाख रुपये हो चुकी होती और आपको 1.62 लाख रुपये का फायदा हो चुका होता।
क्या करती है कंपनी
यह कंपनी कमोडिटी ट्रेडिंग और बुलियन ट्रेडिंग में बिजनेस करती है। कंपनी ऑइल, गोल्ड, कॉफी आदि जैसी चीजें खरीदती और बेचती है। वहीं बुलियन ट्रेडिंग में यह कंपनी सोना और चांदी में बिजनेस करती है। कंपनी की स्थापना 2007 में शुरू हुई थी। कंपनी का ऑफिस अहमदाबाद में है। इस कंपनी का मार्केट कैप 19.55 करोड़ रुपये का है। कंपनी को मार्च 2024 की तिमाही में 40.84 करोड़ रुपये का रेवेन्यू प्राप्त हुआ था। कंपनी की नेट इनकम 1.33 करोड़ रुपये रही।
जोखिमभरा है पेनी स्टॉक में निवेश
एक्सपर्ट्स के मुताबिक पेनी स्टॉक में निवेश करना काफी जोखिमभरा होता है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि ये स्टॉक जितनी तेजी से बढ़ते हैं, उतनी ही तेजी से नीचे गिर जाते हैं। कई बार इनमें निवेश करने पर काफी नुकसान भी होता है।
Disclaimer : शेयर मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा होता है। इसमें निवेश करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें : Multibagger Stock : सरपट दौड़ रहा रेलवे का यह शेयर, एक साल में एक लाख रुपये बना दिए 5 लाख
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
13 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines