Multibagger Penny Stock : छोटा पैकेट, बड़ा धमाका। यह लाइन आपने काफी सुनी होगी। ऐसा ही कुछ 5 रुपये से कम कीमत का यह शेयर कर रहा है। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोग जानते हैं कि पेनी स्टॉक किसी रॉकेट से कम नहीं होते। ये शेयर कम समय में ही निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे देते हैं। चूंकि इनकी कीमत होती है, इसलिए इन्हें आसानी से बड़ी संख्या में लोग खरीद लेते हैं। हालांकि पेनी स्टॉक में निवेश करना जोखिमभरा भी होता है।
3 महीने में बंपर मुनाफा
हम बात कर रहे हैं Shekhawati Poly-Yarn Ltd कंपनी के शेयर की। यह कंपनी धागे से जुड़ा बिजनेस करती है जिसका इस्तेमाल तरह-तरह के कपड़े बनाने में होता है। कंपनी का मार्केट कैप करीब 140 करोड़ रुपये है। इस कंपनी यह शेयर स्टॉक मार्केट में धमाल मचाए हुए है। 3 महीने में ही इसने दोगुने से ज्यादा रिटर्न दिया है। इस समय यह शेयर 4.16 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। 3 महीने पहले इसकी कीमत 2 रुपये थी। अब तक इसमें 100 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है। अगर आपने इसमें 3 महीने पहले एक लाख रुपये निवेश किए होते तो आज यह रकम दो लाख रुपये से ज्यादा हो चुकी होती।
पेनी स्टॉक में निवेश काफी जोखिमभरा होता है।
6 महीने में डेढ़ गुने से ज्यादा रिटर्न
इस शेयर ने 6 महीने में भी जबरदस्त रिटर्न दिया है। पिछले 6 महीने में यह शेयर 160 फीसदी का मुनाफा दे चुका है। अगर आपने 6 महीने पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो आपको 1.60 लाख रुपये का फायदा हो चुका होता और आपकी कुल रकम 2.60 लाख रुपये हो चुकी होती।
एक साल में छप्परफाड़ मुनाफा
बैंक या दूसरी स्कीम एक साल में 10 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न नहीं देती हैं। ऐसे में इस शेयर ने एक साल में निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। यह शेयर एक साल में 593 फीसदी बढ़ गया है। आपने इस कंपनी के एक साल पहले एक लाख रुपये के शेयर खरीदे होते तो आज आपको 5.93 लाख रुपये का मुनाफा हो चुका होता और आपकी कुल रकम 6.93 लाख रुपये होती।
5 साल में एक लाख के बना दिए 15.64 लाख
5 साल में जहां कोई भी सरकारी स्कीम रकम को दोगुना नहीं करती, वहीं इस शेयर ने 5 साल में निवेश को 15 गुना से ज्यादा कर दिया है। इस शेयर ने 5 साल में 1564 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर आपने 5 साल पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो आपको उस रकम पर 15.54 लाख रुपये का फायदा हो चुका होता।
जाेखिमभरा है पेनी स्टॉक में निवेश
पेनी स्टॉक में रिटर्न जितना शानदार होता है, ये उतने ही जोखिमभरे होते हैं। जहां ये एक बार गिरने शुरू हुए, बमुश्किल ही संभल पाते हैं। इसलिए एक्सपर्ट इनमें निवेश की सलाह नहीं देते। दूसरे ये उन कंपनियों के शेयर होते हैं, जिनका मार्केट में बिजनेस का बहुत ज्यादा रिकॉर्ड मौजूद नहीं होता है।
यह भी पढ़ें : इनकम टैक्स भरने वालों की आएगी मौज! 80C में मिल सकती है ज्यादा छूट, जानें कितना होगा फायदा?
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
13 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines