---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Multibagger Penny Stock : डेढ़ रुपये का यह शेयर मचा रहा धमाल, एक महीने में दिया बंपर रिटर्न

Multibagger Penny Stock : पेनी स्टॉक में निवेश करना काफी आकर्षित माना जाता है। इसका कारण है कि ये कम समय में ज्यादा रिटर्न दे देते हैं। हालांकि इसमें निवेश काफी जोखिमभरा होता है। ऐसा ही एक पेनी स्टॉक इस समय शेयर मार्केट में धमाल मचा रहा है। इसने एक साल में निवेश की रकम दोगुनी से ज्यादा कर दी है।

---खबर नीचे जारी है---

Multibagger Penny Stock Ramchandra Leasing and Finance Ltd: छोटा सा शेयर इन दिनों बड़ा धमाल मचा रहा है। इस शेयर ने कई निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इसका सबसे बड़ा कारण है इस शेयर की कीमत और इससे मिल रहा रिटर्न। 1.53 रुपये के इस पेनी स्टॉक ने कम समय में निवेशकों की रकम को कई गुना ज्यादा कर दिया है। मंगलवार को इस शेयर में 4.79 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इस शेयर का नाम Ramchandra Leasing and Finance Ltd है।

एक महीने में बंपर रिटर्न

एक शेयर ने एक महीने में निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। एक महीने पहले इसके एक शेयर की कीमत 1.06 रुपये थी। अब इसकी कीमत 1.53 रुपये है। ऐसे में देखा जाए तो इस शेयर ने एक महीने में निवेशकों को 44.34 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर आपने एक महीने पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो आपकी यह रकम बढ़कर 1.44 लाख रुपये हो चुकी होती यानी आपको 44.34 हजार रुपये का फायदा हो चुका होता।

---खबर नीचे जारी है---

एक साल में दोगुनी से ज्यादा कर दी रकम

इस शेयर ने एक साल में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। एक साल में कंपनी निवेशकों की रकम को दोगुने से ज्यादा कर दिया है। एक साल पहले इसके शेयर की कीमत मात्र 74 पैसे थी। इस एक साल में इसने करीब 107 फीसदी रिटर्न दिया है। अगर आपने एक साल पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो आपको एक लाख रुपये का फायदा हो चुका होता और आपका कुल निवेश 2.07 लाख रुपये होता।

Share Market

पेनी स्टॉक में निवेश काफी जोखिमभरा होता है।

---खबर नीचे जारी है---

5 साल में 500 फीसदी से ज्यादा रिटर्न

बात अगर 5 साल के रिटर्न की करें तो इसने इन 5 सालों में करीब 565 फीसदी रिटर्न दिया है। 5 साल पहले इसके एक शेयर की कीमत मात्र 23 पैसे थी। अगर आपने 5 साल पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो आपको 5.65 लाख रुपये का फायदा हो चुका होता। ऐसे में निवेश की गई कुल रकम 6.65 लाख रुपये होती।

क्या करती है कंपनी?

यह कंपनी लीजिंग और फाइनेंस सेक्टर में जुड़ी है। साथ ही यह लोगों की व्हीकल और पर्सनल लोन भी मुहैया कराती है। कंपनी की स्थापना 1993 में गुजरात में हुई थी। कंपनी का मार्केट कैप फिलहाल 7.83 करोड़ रुपये है।

---खबर नीचे जारी है---

पेनी स्टॉक में निवेश है जोखिमभरा

पेनी स्टॉक में निवेश काफी जोखिमभरा होता है। ये शेयर जितनी तेजी से बढ़ते हैं, उतनी ही तेजी से नीचे भी गिर जाते हैं। काफी शेयर ऐसे होते हैं जो एक बार गिरने शुरू हुए, तो निवेशक को कंगाल बनाकर ही छोड़ते हैं। यही कारण है कि एक्सपर्ट इन शेयरों से दूरी बनाए रखने को कहते हैं।

Disclaimer : शेयर मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा होता है। इसमें निवेश करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें : Multibagger Stock : सरपट दौड़ रहा रेलवे का यह शेयर, एक साल में एक लाख रुपये बना दिए 5 लाख 

First published on: Jul 10, 2024 08:00 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola