Multibagger Penny Stock Of GTL Infra : शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोग इन दिनों पेनी स्टॉक में भी रुचि दिखा रहे हैं। स्टॉक मार्केट में ऐसे कई पेनी स्टॉक हैं जो इन दिनों धमाल मचाए हुए हैं। खास बात यह है कि ये शेयर 5 रुपये से कम कीमत के हैं। इन्हीं में एक शेयर ने पिछले कुछ समय से धमाल मचा रखा। 3 रुपये से कम कीमत वाले इस पेनी स्टॉक ने एक साल में निवेशकों की झोली भर दी है। स्थिति यह है कि पिछले एक महीने में ही इसने जबरदस्त रिटर्न दिया है।
इस कंपनी का है शेयर
हम जिस शेयर की बात कर रहे हैं, वह GTL Infrastructure Limited कंपनी का है। इस कंपनी के शेयर की कीमत अभी 2.70 रुपये है। यह शेयर इस समय धमाल मचा रहा है और निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दे रहा है। एक साल में इसने रकम को तीन गुने से ज्यादा कर दिया है। हालांकि इससे ज्यादा समय के मामले में इस शेयर की परफॉर्मेंस बहुत अच्छी नहीं रही है।
एक महीने में दिया इतना रिटर्न
इस शेयर ने निवेशकों को एक महीने में 70 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। एक महीने पहले इसके एक शेयर की कीमत 1.55 रुपये थी। अब इसमें 74.19 फीसदी की बढ़त हो गई है और यह 2.70 रुपये पर पहुंच गया है। अगर आपने एक महीने पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो आपको 74 हजार रुपये का फायदा हो चुका होता। यानी आपकी रकम बढ़कर 1.74 लाख रुपये हो चुकी होती।
पेनी स्टॉक में निवेश करना जोखिमभरा होता है।
एक साल में भर दी झोली
इस शेयर ने एक साल में निवेशकों की झोली भर दी है। एक साल में इसने 200 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। एक साल पहले इसके एक शेयर की कीमत मात्र 80 पैसे थी। अब तक इसमें 237.50 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है। यानी यह 1.90 रुपये चढ़ गया है। अगर आपने एक साल पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो आपको 2.37 लाख रुपये का फायदा हो चुका होता और आपका कुल निवेश 3.37 लाख रुपये हो चुका होता।
क्या करती है कंपनी?
GTL Infra टेलीकॉम सेक्टर से जुड़ी हुई है। यह कंपनी टेलीकॉम कंपनियों के मोबाइल टावर लगाती है और उनकी देखभाल करती है। देशभर में यह कंपनी करीब 26 हजार टावर लगा चुकी है। कुछ मामलों में यह कंपनी सरकारी प्रोजेक्ट में भी काम करती है। इस कंपनी का अभी मार्केटकैप 3.46 हजार करोड़ रुपये है।
इन बातों का रखें ध्यान
पेनी स्टॉक में निवेश करना काफी जोखिमभरा होता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि पेनी स्टॉक जितनी तेजी से बढ़ते हैं, उतनी ही तेजी से नीचे गिर जाते हैं। ऐसे में इनमें लगाईरकम एक झटके में डूब भी सकती है। कई एक्सपर्ट का कहना है कि पेनी स्टॉक में लॉन्ग टर्म के लिए निवेश से बचें। शॉर्ट टर्म में मुनाफा लेकर निकल जाएं।
Disclaimer : शेयर मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा होता है। इसमें निवेश करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें : Multibagger Penny Stock : 10 रुपये का शेयर मचा रहा धमाल, 6 महीने में ही भर दी निवेशकों की झोली
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
6 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
8 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
8 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
10 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
11 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
14 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
14 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
15 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines