Multibagger Penny Stock : 90 पैसे के शेयर का कमाल, एक साल में एक लाख रुपये के बना दिए 3 लाख

Multibagger Penny Stock Monotype India Ltd : इस कंपनी के शेयर ने स्टॉक मार्केट में धमाल मचा रखा है। एक रुपये से कम कीमत वाले इस शेयर ने मात्र एक साल में एक लाख रुपये के करीब 3 लाख रुपये बना दिए हैं। इस शेयर ने बुधवार को उस समय भी अच्छा रिटर्न दिया जब शेयर मार्केट में 600 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई।

Penny Stock

Penny Stock

विज्ञापन

Multibagger Penny Stock Monotype India Ltd : शेयर मार्केट में निवेश करने वाले काफी निवेशक अपने पोर्टफोलियो में पेनी स्टॉक रखते हैं। इन स्टॉक की खासियत है कि ये कम समय में अच्छा रिटर्न दे देते हैं। हालांकि इनमें निवेश करना काफी जोखिमभरा होता है। ऐसे ही एक पेनी स्टॉक ने पिछले एक साल में निवेशकों की रकम को तीन गुना कर दिया है। इस स्टॉक की कीमत एक रुपये से कम है।

एक साल में तीन गुना रिटर्न

Monotype India Ltd का पेनी स्टॉक शेयर मार्केट में धूम मचा रहा है। एक साल पहले इस कंपनी के एक शेयर की कीमत मात्र 31 पैसे थी। अब एक साल में इसमें 190.32 फीसदी का उछाल आ गया है और इसकी कीमत बढ़कर 90 पैसे हो गई है। अगर आपने इसमें एक साल पहले एक लाख रुपये निवेश किए होते तो वह करीब 3 लाख रुपये हो चुके होते। बुधवार को जब शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट आई तो भी इसने 4.65 फीसदी का रिटर्न दिया। बात अगर 5 साल के रिटर्न की करें तो इसने इतने समय में करीब 374 फीसदी की रिटर्न दिया है।

विज्ञापन
Penny Stock

Penny Stock

क्या करती है कंपनी

यह कंपनी फाइनेंशियल सर्विस मुहैया कराती है। साथ ही लोगों को इन्वेस्टमेंट से जुड़ी सलाह भी देती है। कंपनी का अभी मार्केट कैप 63.3 करोड़ रुपये का है। कंपनी का नेट प्रॉफिट मार्च 2024 तिमाही में पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 9.27 फीसदी बढ़ गया है।

कितना सही है पेनी स्टॉक में निवेश करना

पेनी स्टॉक में निवेश करना जोखिमभरा होता है। ये शेयर जितनी तेजी से बढ़ते हैं, उतनी ही तेजी से नीचे गिर जाते हैं। अगर आप पेनी स्टॉक में निवेश करना चाहते हैं तो इनमें बहुत बढ़ी रकम खर्च न करें। इनमें निवेश करते समय इन बातों का ध्यान रखें:

विज्ञापन
  • जब भी कोई पेनी स्टॉक गिर रहा हो और उस पर लोअर सर्किट लग रहा हो तो उसमें निवेश न करें।
  • किसी भी पेनी स्टॉक में निवेश से पहले कंपनी की फाइनेंशियल डिटेल्स और कंपनी के बारे में जान लेना चाहिए।
  • सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी पर भरोसा न करें और वहां बताए गए लालच में न आएं।
  • पेनी स्टॉक से समय-समय पर प्रॉफिट लेते रहें। इनसे निकलने के लिए एक समय फिक्स करें। प्रॉफिट लेकर निकल जाएं।
  • पेनी स्टॉक में निवेश करना चाहते हैं तो लंबे समय के लिए न करें। शॉर्ट टर्म के लिए निवेश करें।
  • पेनी स्टॉक में रिस्क का ध्यान रखें। ऐसे शेयर खरीदने से बचें जिनमें ज्यादा रिस्क हो।

यह भी पढ़ें : बैंकों में लावारिस पड़े हैं 62 हजार करोड़ रुपये, कहीं आप तो दावेदार नहीं? जानें चेक करने का आसान तरीका

Disclaimer : शेयर मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए इसमें निवेश करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ