Multibagger Penny Stock ACI Infocom : छोटी कीमत के स्टॉक शेयर मार्केट में बड़ा धमाल दिखा रहे हैं। ऐसे ही एक पेनी स्टॉक ने शेयर ने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है। 5 रुपये से कम कीमत के इस शेयर ने 1 साल में निवेश की कई रकम को ढाई गुना से ज्यादा कर दिया है। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले काफी निवेशकों को पेनी स्टॉक काफी रिझाते हैं। हालांकि इनमें निवेश करना काफी जोखिमभरा होता है।
एक साल में करीब 255 फीसदी रिटर्न
इस पेनी स्टॉक ने एक साल में निवेशकों को करीब 255 फीसदी का रिटर्न दिया है। एक साल पहले इसके एक शेयर की कीमत 2 रुपये 9 पैसे थी। आज इसकी कीमत 254.88 फीसदी बढ़कर 2.91 रुपये हो गई है। अगर आपने इस कंपनी के शेयर खरीदने में एक साल पहले 1 लाख रुपये निवेश किए होते तो आज आपको करीब 2.50 लाख रुपये का प्रॉफिट हो चुका होता।
Multibagger Stocks
शेयर में रहा उतार-चढ़ाव
ऐसा नहीं है एक साल में इस शेयर ने लगातार बढ़ते हुए रिटर्न दिया है। बीच-बीच में कई बार इसमें गिरावट भी देखी गई है। वहीं शेयर के 5 साल के रिटर्न की बात करें तो इसने 1431 फीसदी का रिटर्न दिया है। 5 साल पहले इस कंपनी के शेयर की कीमत मात्र 30 पैसे थी। इस 5 साल के दौरान भी इस शेयर की कीमत में उतार-चढ़ाव आता रहा है। कंपनी के शेयर की ऑल टाइम हाई वैल्यू करीब 20 रुपये रही है, जो साल 2013 में थी।
क्या करती है कंपनी?
ACI Infocom आईटी इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी है। इसकी शुरुआत साल 1982 में सुजाता डेटा प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के तौर पर हुई थी। कंपनी फ्लोपी डिस्क ड्राइव्स बनाती थी। कंपनी का दावा है कि फ्लॉपी ड्राइव लगभग हर भारतीय कंप्यूटर OEM के मानक उपकरण थे और दुनिया भर के बीस से अधिक देशों में निर्यात भी किए जाते थे। साल 2012 में कंपनी का प्रबंधन PROG Dyechem Pvt. Ltd. ने अपने हाथ में ले लिया और तब से कंपनी ने रियल एस्टेट क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करना करना शुरू कर दिया। इस समय कंपनी की नेटवर्थ करीब 32 करोड़ रुपये है।
यह भी पढ़ें : एलन मस्क के पसंदीदा क्रिप्टोकरेंसी के आइकॉनिक फेस का निधन, डॉजकॉइन ने X पर की पोस्ट
जोखिमभरा है पेनी स्टॉक में निवेश
पेनी स्टॉक में निवेश करना काफी जोखिमभरा होता है। ये जितनी तेजी से ऊपर जाते हैं, उतनी ही तेजी से नीचे भी गिर जाते हैं। इसलिए एक्सपर्ट इसमें निवेश करने से बचने की सलाह देते हैं। अगर निवेश करें भी इनमें बहुत ज्यादा रकम न लगाएं। अपना प्रॉफिट लेकर जितनी जल्दी हो सके, पेनी स्टॉक्स से बाहर निकल जाएं।
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
8 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
16 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
17 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
17 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
18 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
19 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
21 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines