Anant ambani: बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की गुरुवार को राधिका मर्चेंट के साथ राजस्थान, नाथद्वारा में नाथजी मंदिर में सगाई हुई है। सगाई के बाद दोनों पारंपरिक राज-भोग-श्रृंगार समारोहों में शामिल हुए। सगाई समारोह में परिवार के सदस्य समेत केवल कुछ करीबी रिश्तेदार मौजूद थे। अभी शादी की डेट बताई नहीं गई है। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर लोग अनंत और राधिका को बधाई दे रहे हैं।
कौन है राधिका
राधिका बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। वीरेन मर्चेंट गुजरात के कच्छ के रहने वाले हैं। वह एनकोर हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ और वाइस चेयरमैन हैं। राधिका ने प्राथमिक शिक्षा मुंबई के इकोले मोंडियल वर्ल्ड स्कूल से की है। इसके बाद न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से राजनीति और अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन की है।
और पढ़िए – सातवें आसमान से गिरा सोना, 1600 रुपये तक हुआ सस्ता
बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं
राधिका और अनंत बचपन से एक दूसरे को जानते हैं। अनंत ने अमेरिका में ब्राउन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। वह वर्तमान में RIL के एनर्जी बिजनेस का नेतृत्व करते हैं। इससे पहले उन्होंने जियो प्लेटफॉर्म्स और रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बोर्ड में मेंबर के रूप में काम किया है
भोज कराया
बता दें मुकेश अंबानी की बेटी ईशा ने 19 नवंबर को अमेरिका के लॉस एंजिलिस में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। अंबानी परिवार अपनी बेटी ईशा अंबानी को संतान प्राप्ति की मनोकामना पूरी होने पर श्रीनाथ जी मंदिर में विशेष पूजा पाठ और नगर भोज का आयोजन किया। परिवार की ओर से स्थानीय आदिवासी परिवारों को भोजन का पहला न्योता भेजा था।
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
3 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
7 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
7 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
8 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
10 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
11 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
13 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
14 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines