Mukesh Ambani: तेल, गैस और टेलीकॉम कारोबार के बाद अब देश के दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी ने इस गर्मी में रिटेल सेक्टर में तहलका मचाने की पूरी तैयारी कर ली है। पिछले महीने अपने कोल्ड ड्रिंक ब्रांड कैम्पा कोला को लॉन्च करने के बाद, अंबानी अब गर्मियों के मौसम में अधिकाधिक खाए जाने वाली आइसक्रीम पर नजर गड़ाए हुए हैं। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज आइसक्रीम बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है।
बताया गया कि रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, रिलायंस रिटेल वेंचर्स की FMCG कंपनी अपने इंडिपेंडेंस ब्रांड के साथ आइसक्रीम कारोबार में प्रवेश कर सकती है। आपको बता दें कि इंडिपेंडेंस ब्रांड को कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था, जिसमें मसाले, खाद्य तेल, दालें, अनाज और पैकेज्ड फूड से लेकर खाद्य पदार्थों की पूरी रेंज शामिल थी। रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस आइसक्रीम बनाने का काम आउटसोर्स करने के लिए गुजरात की एक कंपनी से बातचीत कर रही है।
बाजार के जानकारों के मुताबिक, भारत में आइसक्रीम का कारोबार करीब 20000 करोड़ रुपये का है, जिसमें संगठित क्षेत्र की हिस्सेदारी करीब आधी है। अमूल, वाडीलाल, क्वालिटी वॉल्स जैसी कंपनियां यहां मार्केट लीडर हैं। इसके अलावा क्षेत्रीय स्तर पर कई कंपनियां पश्चिम और दक्षिण भारत में बहुत मजबूती से कारोबार कर रही हैं।
गुजरात की कंपनी से बातचीत
अखबार के मुताबिक, रिलायंस इस कारोबार में सीधे कदम नहीं रखेगी। इसके बदले वह गुजरात की किसी बड़ी कंपनी को खरीद सकती है। इस कंपनी के साथ रिलायंस की बातचीत अंतिम चरण में है। कंपनी इस साल गर्मियों में अपनी आइसक्रीम लॉन्च कर सकती है। कंपनी अपने डेडिकेटेड ग्रॉसरी रिटेल आउटलेट Jio Mart के जरिए आइसक्रीम बेच सकती है। हालांकि, अभी नाम क्या होगा इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
संबंधित खबरें
100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
10 hrs agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
10 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
13 hrs agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
14 hrs agoसीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश कर पाएं हर महीने 20500 रुपये, जानें
14 hrs agoकुछ मिनटों में फुल हुआ QIB हिस्सा, जानें GMP और IPO से जुड़ी 10 बड़ी बातें
15 hrs agoखाने का तेल फिर हो सकता है महंगा, जानिए क्या है असली वजह
17 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
17 hrs agoआज बढ़ेगा केंद्रीय कर्मचारियों का DA? कैबिनेट मीटिंग में हो सकता है ऐलान
18 hrs agoJio IPO आज से खुला, जानें प्राइस बैंड और शेयर अलॉटमेंट की तारीख
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines