Mukesh Ambani Salary: भारत और एशिया के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी को लेकर दिलचस्प बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, मुकेश अंबानी पिछले तीन साल से कोई सैलरी नहीं ले रहे हैं। उन्हें फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के लिए कोई सैलरी नहीं दी गई है। दरअसल, कोविड महामारी के दौरान कंपनी हित में मुकेश अंबानी ने सैलरी नहीं लेने का फैसला लिया था।
सालाना 15 करोड़ रुपये सैलरी मिल रही थी
उन्होंने जून 2020 से ही अपना वेतन लेने से इनकार कर दिया था। रिलायंस की एनुअल रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 में मुकेश अंबानी ने किसी भी तरह का पैसा नहीं लिया। कोरोना की शुरुआत से पहले तक अंबानी को सालाना 15 करोड़ रुपये सैलरी मिल रही थी। जबकि उनकी सैलरी की बात की जाए तो साल 2008-09 से लेकर 2019-20 तक उन्होंने 15 करोड़ रुपये ही वेतन लिया था। खास बात यह है कि एशिया के सबसे बड़े बिजनेसमैन ने अपनी सैलरी यहीं तक सीमित रखी। 12 सालों तक वे यही सैलरी लेते रहे।
कई लोगों की ज्यादा है सैलरी
पिछले तीन साल में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर की भूमिका के लिए मुकेश अंबानी ने वेतन के अलावा किसी भी प्रकार के भत्ते, सेवानिवृत्ति लाभ, कमीशन या स्टॉक ऑप्शनंस का फायदा नहीं उठाया। उदाहरण पेश करते हुए अंबानी ने अपनी सैलरी 15 करोड़ रुपये तक सीमित कर दी थी। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के अनुसार, मुकेश अंबानी 95.1 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें स्थान पर हैं। उनकी नेटवर्थ में इस साल 7.96 अरब डॉलर की तेजी आई है। दिलचस्प बात यह भी है कि कंपनी में कई लोगों की सैलरी उनसे ज्यादा है।
और पढ़ें – 50 पैसे कमाने वाली ये महिला बनी कई करोड़ों रुपये की मालकिन, एक समय पति करने लगा था जिंदगी बर्बाद!
ये है 25 करोड़ की सैलरी पाने वाला शख्स
रिलायंस इंडस्ट्रीज में निखिल मेसवानी की सैलरी 25 करोड़ रुपये सालाना पहुंच गई है। उनकी सैलरी वित्त वर्ष 2022-23 में पिछले वर्ष के मुकाबले 1 करोड़ रुपये बढ़कर 25 करोड़ रुपये सालाना हो गई है। इसी वेतन पर हितल मेसवानी भी कंपनी में काम कर रहे हैं।
पी एम प्रसाद का वेतन 13.5 करोड़
दूसरी ओर ऑयल और गैस बिजनेस से जुड़े पी एम प्रसाद का वेतन 2021-22 में 11.89 करोड़ था, जिसे 2022-23 में बढ़ाकर 13.5 करोड़ कर दिया गया। मेसवानी भाइयों के पिता रसिकलाल मेसवानी रिलायंस के संस्थापक धीरूभाई अंबानी की बड़ी बहन त्रिलोचना बेन के बेटे थे। रिलायंस इंडस्ट्रीज को इस मुकाम तक पहुंचाने में रसिकभाई मेसवानी की भी अहम भूमिका रही है। निखिल आर मेसवानी और हितल आर मेसवानी रिलायंस में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे हैं। दोनों भाई मुकेश अंबानी के दाएं हाथ माने जाते हैं।
और पढ़ें – कभी सड़कों पर सिम कार्ड बेचता था ओयो होटल्स का फाउंडर रितेश अग्रवाल, जानें आज कितनी है संपत्ति
संबंधित खबरें
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
8 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
10 hrs agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
10 hrs agoदुनिया भर के शेयर बाजारों में मचा हाहाकार, पर भारतीय बाजार में आई तेजी
11 hrs agoधनतेरस पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव? देखें 24K, 22K और 18K की रेट लिस्ट
12 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
14 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
16 hrs agoधनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
1 day agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
1 day agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines