Mukesh Ambani RIL AGM Highlights : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Ltd) की 46वीं सालाना आम बैठक (AGM) सोमवार 28 अगस्त को हुई। RIL AGM को संबोधित करते हुए चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जहां कंपनी में कई बड़े बदलाव का ऐलान करते हुए कमान नई पीढ़ी को सौंपने के संकेत दिए, वहीं उन्होंने फ्यूचर प्लान भी सभी लोगों के सामने रखा।
रिलायंस AGM में मुकेश अंबानी की बड़ी बातें…
1- मुकेश अंबानी ने अगले पांच साल बने रहेंगे चेयरमैन
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सालाना बैठक (RIL AGM) को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी ने साफ किया कि अगले 5 वर्षों तक वो रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी के पद पर बने रहेंगे। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन ने कहा कि उनकी तीन बड़ी जिम्मेदारी हैं। इसमें पहला- अगली पीढ़ी के लीडर्स को तैयार कर उन्हें सशक्त बनाना। दूसरा आकाश, ईशा और अनंत अंबानी को सलाह देना और तीसरा- रिलायंस की संस्कृति को और भी समृद्ध करना शामिल है।
2. RIL बोर्ड से अलग होंगी नीता अंबानी
इसके साथ ही रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपने संबोधन में रिलायंस फाउंडेशन की प्रमुख नीता अंबानी के बोर्ड से हटाने की भी घोषणा की। यानी नीता अंबानी RIL बोर्ड से अलग होंगी। हालांकि, वह रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन बनी रहेंगी।
3- ईशा-आकाश और अनंत अंबानी की बढ़ेगी जिम्मेदारी
मुकेश अंबानी ने अपने संबोधन RIL बोर्ड में कई बड़े बदलाव का भी ऐलान किया। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी ने ऐलान किया कि आरआईएल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी को बोर्ड में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है। शेयर धारकों की मंजूरी के साथ ही उनकी नियुक्ति प्रभावी हो जाएगी।
4- 2047 तक भारत बनेगा डेवलप नेशन
मुकेश अंबानी ने अपने संबोधन की शुरुआत स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री के लाल किले की प्राचीर से दिए गए संदेश के साथ की। जिसमें पीएम मोदी ने कहा था कि ‘भारत न थकता है, न रुकता है और न हारता है।’ चंद्रयान- 3 की सफलता की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि विश्व की अगुआई करने की भारत में पूरी क्षमता है और उम्मीद है कि 2047 तक देश पूर्ण रूप से विकसित राष्ट्र बन जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में रिलायंस अपना महत्वपूर्ण योगदान देता रहेगा।
5- देश को AI मॉडल से होगा फायदा
मुकेश अंबानी ने कहा कि कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स इंडिया-स्पेसिफिक एआई मॉडल्स (AI Models) को डवलप करना चाहती है। कंपनी का लक्ष्य है कि देश के हर आदमी तक AI को पहुंचाया जाए। इससे देश को बड़ा फायदा होगा।
6- Jio 5G रोलआउट दिसंबर तक
रिलायंस एजीएम में कंपनी के भविष्य की योजनाओं का उल्लेख करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि दिसंबर 2023 तक पूरे देश में Jio 5G सर्विस लागू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी देश में 85 फीसदी लोगों के पास जियो की 5G सर्विस है, जो कंपनी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
7- ‘जियो एयर फाइबर’ गणेश चतुर्थी होगा पर लॉन्च
आरआईएल एजीएम को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी ने ऐलान किया कि 19 सितंबर यानी गणेश चतुर्थी के दिन यानी जियो एयर फाइबर को लॉन्च किया। आपको बता दें कि जियो एयर फाइबर की मदद से लोगों को घर और दफ्तर में 5G नेटवर्क और वायलेस ब्राडबैंड की सुविधा मिलेगी।
8- Jio Fin की इंश्योरेंस सेक्टर में भी होगी एंट्री
इसके साथ ही मुकेश अंबानी ने कहा कि अब Jio Fin (जियो फाइनेंशियल सर्विसेज) इंश्योरेंस सेक्टर में भी एंट्री करेगी। इसके लिए ग्लोबल लीडर्स से पार्टनरशिप करने की कोशिश की जाएगी है। कंपनी का लक्ष्य इसके जरिए देश के 142 करोड़ लोगों को फाइनेंशियल सर्विसेज मुहैया कराना है। इसमें लाइफ इंश्योरेंस और हेल्थ इंश्योरेंस भी शामिल होगा।
9- UPI को सपोर्ट करेगा Jio Bharat
मुकेश अंबानी ने आगे कहा कि जियो भारत (Jio Bharat) छोटे कारोबारियों को मदद करेगा। जियो का यूपीआई इंटिग्रेशन सरकारी सपोर्ट दिलाने में भी मददगार रहेगा।
10- भारत को एनर्जी एक्सपोर्टर बनाने का लक्ष्य
मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस के पास देश को नेट एनर्जी इम्पोर्टर से एनर्जी एक्सपोर्टर बनाने मौका है। इसके लिए गुजरात के जामनगर में धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा मैन्यूफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स पर तेजी से काम जारी है। उन्होंने आगे कहा कि हमारा लक्ष्य ‘फुली इंटिग्रेटेज एंड टू एंड सोलर पीवी मैन्यूफैक्चरिंग ईकोसिस्टम’ बनाने का है। साथ ही 2026 तक बैटरी गीगा फैक्टरी बनाने का भी लक्ष्य है।
यह भी पढ़ें- रिलायंस AGM मुकेश अंबानी ने बताया कंपनी का फ्यूचर प्लान, आकाश, अंनत और ईशा अंबानी को दी बड़ी जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
अब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
1 hr agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
1 hr agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
5 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
6 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
21 hrs agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
21 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
1 day agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
1 day agoसीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश कर पाएं हर महीने 20500 रुपये, जानें
1 day agoकुछ मिनटों में फुल हुआ QIB हिस्सा, जानें GMP और IPO से जुड़ी 10 बड़ी बातें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines