Reliance Jio Coin: मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो क्रिप्टो मार्केट में धूम मचाने की तैयारी में है। कंपनी ने क्रिप्टोकरेंसी बाजार और ब्लॉकचेन में कदम रख दिया है। भले ही कंपनी ने आधिकारिक तौर पर ऐसा कुछ न कहा हो, लेकिन JioCoin के सामने आने के बाद यह चर्चा शुरू हो गई है कि मुकेश अंबानी क्रिप्टो बाजार में क्रांति लाएंगे।
ऐसे मिलेगा फायदा
Jio ने पॉलीगॉन लैब्स के साथ साझेदारी में JioCoin लॉन्च किया है। इस पार्टनरशिप का उद्देश्य ब्लॉकचेन और Web3 क्षमताओं के साथ JIo की पेशकशों को बढ़ाना है। जियो कॉइन एक रिवॉर्ड-आधारित टोकन है, जिसे यूजर्स Jio Platforms द्वारा तय किए गए विभिन्न मोबाइल या इंटरनेट बेस्ड ऐप से जुड़ने के लिए अर्जित कर सकते हैं। रिलायंस मोबाइल रिचार्ज, रिलायंस स्टोर पर शॉपिंग, जियोमार्ट और रिलायंस गैस स्टेशनों पर इस टोकन का फायदा मिलेगा।
भारत में बढ़ेगा इस्तेमाल
CoinDCX की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जियो कॉइन रिलायंस इंडस्ट्रीज की सबसे नई योजना है, जो ब्लॉकचेन तकनीक को भारत में लाएगी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जियो कॉइन की लॉन्च से भारत में ज्यादा से ज्यादा लोग क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि रिलायंस ने अभी तक इस वर्चुअल कॉइन के आधिकारिक प्राइस का खुलासा नहीं किया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में अनुमान जताया गया है कि इसकी कीमत प्रति टोकन 43 रुपये ($0.50) हो सकती है।
यह भी पढ़ें – अब Crypto मार्केट में आएगी क्रांति: कीमत से लेकर इस्तेमाल तक, जानें Jio Coin की हर डिटेल
चलिए एक नजर डालते हैं कि इस प्राइस रेंज में क्रिप्टो मार्केट में जियो कॉइन की टक्कर किसके साथ होगी।
सोर्स: crypto.com
संबंधित खबरें
अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
3 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
10 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
11 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
13 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
13 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
15 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
15 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
17 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
18 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines