हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मुकेश अंबानी दुनिया के 11वें सबसे अमीर इंसान, ब्लूमबर्ग ने जारी की 'सुपर रिच' लोगों की लिस्ट

Mukesh Ambani On 11th Position in 100 Billion Dollar Club : दुनिया के सबसे अमीर 15 लोगों की लिस्ट ब्लूमबर्ग ने जारी की है। इस लिस्ट में भारत से सिर्फ मुकेश अंबानी का नाम है। यह लिस्ट मुख्य रूप ने उन लोगों की है जिनके पास 100 बिलियन डॉलर यानी (करीब 8338 अरब रुपये) से ज्यादा हैं। इस लिस्ट में पहला नाम फ्रांस के बिजनेसमैन का है।

विज्ञापन
ब्लूमबर्ग ने दुनिया के 15 सुपर रिच लोगों की लिस्ट जारी की है।

Bloomberg Billionaires Index : ब्लूमबर्ग ने दुनिया के ऐसे 15 लोगों की लिस्ट जारी की है जिनके पास 100 बिलियन डॉलर यानी (करीब 8338 अरब रुपये) से ज्यादा की रकम है। इस लिस्ट में भारत से सिर्फ मुकेश अंबानी का नाम है। वह इस लिस्ट में 11वें स्थान पर हैं। वहीं इस लिस्ट में पहला स्थान फ्रांस के बिजनेसमैन बर्नार्ड अरनॉल्ट का है। कभी दुनिया के सबसे अमीर शख्स रहे जेफ बोजेस और एलन मस्क दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। वहीं इस लिस्ट में फेसबुक की कंपनी मेटा के मालिक मार्क जकरबर्ग भी हैं।

कितनी है मुकेश अंबानी के पास दौलत

इस लिस्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी के पास 112.2 बिलियन डॉलर (करीब 9353 अरब रुपये) की रकम है। मुकेश अंबानी भारत के ही नहीं, एशिया के भी सबसे अमीर इंसान हैं। कभी दुनिया के सबसे अमीर शख्स रहे माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स से मुकेश अंबानी मात्र दो नंबर ही पीछे हैं।

ब्लूमबर्ग ने दुनिया के 15 सुपर रिच लोगों की लिस्ट जारी की है।

विज्ञापन

बर्नार्ड हैं सबसे अमीर शख्स

फ्रांस के बिजनेसमैन बर्नार्ड अरनॉल्ट इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। बनार्ड की नेटवर्थ 215.2 बिलियन डॉलर (करीब 18 हजार अरब रुपये ) है। मुकेश अंबानी की तुलना में इनके पास करीब दोगुनी संपत्ति है। बर्नार्ड लग्जरी प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी लुई विटॉन मोएट हेनेसी (LVMH) के चेयरमैन और CEO हैं। बर्नार्ड ने अपने करियर की शुरुआत एक इंजीनियर के तौर पर की थी। बाद में वह इस कंपनी में अध्यक्ष के पद पर भी पहुंचे। बाद में वह बिजनेस की दुनिया में उतर आए और उन्होंने LVMH की शुरुआत की।

दुनिया के 15 सुपर-रिच लोगों की सूची

रैंक नाम नेटवर्थ (बिलियन डॉलर में)
1. Bernard Arnault 215.2
2. Jeff Bezos 201.4
3. Elon Musk 194.8
4. Mark Zuckerberg 166
5. Larry Ellison 151.4
6. Larry Page 144.1
7. Sergey Brin 138
8. Warren Buffett 136.5
9. Bill Gates 130.6
10. Steve Ballmer 124.6
11. Mukesh Ambani 112.2
12. Amancio Ortega 107.8
13. Michael Bloomberg 106.2
14. Carlos Slim 104.3
15 Michael Dell 104.2

 

फोर्ब्स की लिस्ट में भी आगे थे बर्नार्ड

इस साल की शुरुआत में फोर्ब्स ने भी अमीरों की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में भी बर्नार्ड का नाम दुनिया के सबसे अमीर शख्स के रूप में शामिल था। इसमें दूसरे नंबर पर एलन मस्क थे। वहीं अगर इसमें मुकेश अंबानी की बात करें तो वह 9वें नंबर पर थे।

विज्ञापन

रिलायंस ने 5 साल में दोगुनी की रकम

मुकेश अंबानी खुद के साथ अपने निवेशकों को भी मालामाल कर रहे हैं। इनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री ने पिछले 5 साल में निवेशकों की झोली भर दी है। कंपनी के शेयर ने पिछले 5 साल में करीब 128 फीसदी रिटर्न दिया है यानी निवेश की गई रकम को दोगुने से ज्यादा कर दिया है। अगर आपने 5 साल पहले 1 लाख रुपये के इस कंपनी के शेयर खरीदते होते तो आपको अब तक 1.28 लाख रुपये का फायदा हो चुका होता।

यह भी पढ़ें : ईशा अंबानी के ये रिश्तेदार असली ‘VIP’, बिजनेस में मुकेश अंबानी को देता है टक्कर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola