मुकेश अंबानी के घर में एक और खुशखबरी, दौलत में हुआ 10 हजार करोड़ से ज्यादा का इजाफा

Mukesh Ambani: एशिया के नंबर वन बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के जीवन में एक और खुशी आई है। बेटे अनंत अंबानी की शादी की तैयारियों के बीच उनकी संपत्ति में करोड़ों का इजाफा हुआ है।

Mukesh Ambani

Mukesh Ambani

Mukesh Ambani Net Worth Hike: देश के जाने-माने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी को लेकर हर जगह चर्चा हो रही है। बेटे की शादी के बीच मुकेश अंबानी की खुशी दोगुनी हो गई है।

विज्ञापन

लंदन के घर में अनंत अंबानी की शादी

आपको बता दें कि 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी है, जो लंदन के घर में होनी है। वहीं, देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के लिए दूसरा खुशी का मौका यह है कि उनकी दौलत में भी काफी इजाफा देखने को मिला है।

विज्ञापन

कितनी बढ़ी मुकेश अंबानी की संपत्ति?

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के आंकड़ों के मुताबिक, मुकेश अंबानी की संपत्ति में 1.24 बिलियन डॉलर यानी 10 हजार करोड़ से ज्यादा की बढ़ोत्तरी हुई है। अब इजाफे के बाद उनकी टोटल दौलत ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक 114 अरब डॉलर हो गई है।

इस साल मुकेश अंबानी की दौलत में कितना इजाफा?

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक इस साल मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति में 17.7 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। मौजूदा समय में वह दुनिया के 11वें सबसे अमीर कारोबारी हैं। वहीं दूसरी तरफ वह देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन होने के साथ-साथ एशिया के भी सबसे अमीर बिजनेसमैन हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ