Reliance JioCoin: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी क्रांतिकारी बदलावों के लिए पहचाने जाते हैं। टेलीकॉम इंडस्ट्री में रिलायंस जियो के क्रांतिकारी फैसलों ने सस्ते मोबाइल डेटा तक लोगों को पहुंच उपलब्ध कराई। इससे पहले तक, मोबाइल पर इंटरनेट इस्तेमाल करने से पहले लोगों को सौ बार सोचना पड़ता था। अब मुकेश अंबानी JioCoin लॉन्च करके एक और क्रांति की शुरुआत कर चुके हैं।
ऐसे मिलेगा फायदा
मुकेश अंबानी की यह पहल भारत के लिए कई मायनों में खास है और आने वाले समय में इसके अनगिनत फायदे देखने को मिलेंगे। JioCoin एक ब्लॉकचेन-आधारित डिजिटल टोकन है। कॉइनDCX की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जैसे-जैसे भारत ब्लॉकचेन तकनीक को अपनाता है, यह कॉइन फाइनेशियल एक्सेस बढ़ा सकता है और टेक्नोलॉजी-ड्रिवन अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दे सकता है।
क्रिप्टो में बढ़ेगा निवेश
कॉइनDCX की रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि जियो कॉइन रिलायंस इंडस्ट्रीज का सबसे नया प्रोजेक्ट है, जो ब्लॉकचेन तकनीक को भारत में लेकर आ रहा है। इस वर्चुअल कॉइन के लॉन्च होने से भारत में ज्यादा से ज्यादा लोग क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित होंगे। ध्यान देने वाली बात यह है कि जियोकॉइन की आधिकारिक कीमत अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि इसकी कीमत लगभग 43 रुपये ($0.50) प्रति टोकन हो सकती है।
बयान का है इंतजार
JioCoin को क्रिप्टो करेंसी माना जा रहा है और यहां तक कहा गया है कि यह बिटकॉइन का भारतीय जवाब बन सकता है। हालांकि, रिलायंस की तरफ से इस संबंध में अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है। जियो ने इंटरनेट टेक्नोलॉजी कंपनी पॉलीगॉन लैब्स के साथ साझेदारी में अपना कॉइन लॉन्च किया है। इस कॉइन को जियो इकोसिस्टम का हिस्सा बनने वाले यूजर्स को फायदा पहुंचाने के लिए डिजाइन किया गया है।
यह भी पढ़ें – Mukesh Ambani अब आयुर्वेद मार्केट को हिलाने की तैयारी में, लॉन्च करेंगे नया ब्यूटी ब्रांड!
कैसे मिलेगा कॉइन?
फिलहाल, जियो कॉइन को जियोस्फीयर ब्राउजर के जरिए कमाया जा सकता है। जियोस्फीयर इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को अब जियो कॉइन नामक नया फीचर भी नजर आने लगा है। JioCoin अभी सीधे खरीदने के लिए उपलब्ध नहीं हैं और न ही इन्हें क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों पर ट्रेड किया जा सकता है। इन्हें केवल जियो सर्विस का हिस्सा बनकर ही कमाया जा सकता है और Jio इकोसिस्टम के अंदर ही इसका लाभ उठाया जा सकता है।
एंगेजमेंट टूल ज्यादा
JioCoin एक कस्टमर एंगेजमेंट टूल ज्यादा है, जो यूजर्स को अपनी सेवाओं से जुड़ने के लिए पुरस्कृत करता है। जैसे कि कोई प्रोडक्ट खरीदना, मूवी स्ट्रीम करना या ऑनलाइन शॉपिंग करना आदि। क्रिप्टोकरेंसी की बात करें, तो यह स्वतंत्र रूप से संचालित होती हैं और सरकार का उस पर कोई नियंत्रण नहीं होता। हालांकि, असली तस्वीर तभी साफ होगी जब कंपनी इस बारे में विस्तार से कोई जानकारी साझा करेगी।
बिटकॉइन से मुकाबला?
अगर जियो कॉइन भी बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी में तब्दील हो जाती है, तो इसका मूल्य बिटकॉइन के अनुरूप तेजी से बढ़ सकता है। अभी एक बिटकॉइन की कीमत 85,99,031.55 रुपये है। बिटकॉइन का डिजिटल करेंसी के रूप में उपयोग 2009 में शुरू हुआ था और तब से लेकर अब तक इसने अपनी रफ्तार से सबको चौंकाया है। WazirX के अनुसार, 2010 में एक बिटकॉइन की कीमत 2.85 रुपये थी और आज यह 85 हजार रुपये का आंकड़ा पर कर गई है। ऐसे में अगर JioCoin बिटकॉइन का विकल्प बनती है, तो उसकी कीमत को भी पंख लग सकते हैं।
संबंधित खबरें
PNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
6 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
6 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
7 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
8 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
9 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
10 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
23 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines