Mukesh Ambani: भारत के सबसे अमीरों में से एक और रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के प्रमुख मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने लगातार दूसरे साल कोई वेतन नहीं लिया है। यानी वो पिछले दो साल से बिना किसी सैलरी के अपनी कंपनी में काम करते रहे।
मुकेश अंबानी ने जून 2020 में वित्त वर्ष 2020-21 के लिए अपना वेतन को छोड़ने का फैसला किया था जो वित्त वित्त वर्ष 2021-22 में भी कोई वेतन नहीं लेना जारी रखा। रिलायंस की फ्रेश एनुअल रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी का वित्तीय वर्ष 2020-21 में वेतन शून्य था।
इस रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान मुकेश अंबानी ने कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंधन निदेशक के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए किभी प्रकार का भत्ता, अनुलाभ, रिटायरमेंट लाभ, कमीशन या स्टॉक विकल्प का लाभ भी नहीं लिया।
कोरोना के कारण स्वेच्छा से वेतन छोड़ने किया फैसला
दरअसल कोरोना महामारी के चलते व्यापार और अर्थव्यवस्था प्रभावित होने के कारण मुकेश अंबानी ने स्वेच्छा से अपना पारिश्रमिक छोड़ दिया था। इसके पहले वित्त वर्ष 2008-09 से मुकेश अंबानी ने अपनी सैलरी 15 करोड़ रुपये तक सीमित कर रखा था। यानी पिछले 11 साल यानी 2008-09 से 2019-20 तक मुकेश अंबानी का वेतन 15 करोड़ रुपये पर सीमित रहा था।
मुकेश अंबानी के चचेरे भाई निखिल और हीतल मेसवानी का पारिश्रमिक 24 करोड़ रुपये पर अपरिवर्तित रहा, लेकिन इस बार इसमें 17.28 करोड़ रुपये का कमीशन शामिल था।
कंपनी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार नीता अंबानी जो कंपनी के बोर्ड में गैर-कार्यकारी निदेशक हैं, उन्हें इस वित्तीय वर्ष के दौरान बैठक शुल्क के रूप में पांच लाख रुपये जबकि कमीशन के रूप में 2 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। इससे पिछले साल उन्हें बैठक शुल्क के रूप में 8 लाख रुपये और 1.65 करोड़ रुपये का कमीशन मिला था।
आपको बता दें कि मुकेश अंबानी दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों के लिस्ट में भी शामिल हैं। मुकेश अंबानी 94 अरब डॉलर नेट वर्थ के साथ वे दुनिया के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
संबंधित खबरें
अदाणी एंटरप्राइजेज को बड़ी खुशखबरी, CareEdge ने रेटिंग बढ़ाकर AA की
50 mins agoFIIs की भारी बिकवाली से लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक टूटा
2 hrs ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
4 hrs agoडॉलर में कमाई करने वाले YouTubers हो जाएं Alert! लागू हुआ नया नियम
5 hrs agoGoogle Pay और PhonePe से निकलेगा PF का पैसा, जानें कब लागू होगा नया नियम
5 hrs agoRBI का बड़ा फैसला, शेड्यूल्ड बैंक की लिस्ट से बाहर हुआ Paytm पेमेंट्स बैंक
6 hrs agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
19 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
22 hrs agoRBI के फैसले के तुरंत बाद खुशखबरी, FD पर मिलेगा 8.25% तक का तगड़ा ब्याज
23 hrs agoरेपो रेट बढ़ने के बाद बड़ा सवाल- क्या अभी घर या गाड़ी खरीदना टाल देना चाहिए?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines