Mukesh Ambani Birthday: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और भारत के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी का आज 66वां जन्मदिन है। उनका जन्म 19 अप्रैल 1957 को यमन में धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबेन अंबानी के घर हुआ था। 1966 में रिलायंस इंडस्ट्रीज की स्थापना उनके पिता धीरूभाई अंबानी ने की थी।
2002 में धीरूभाई की मृत्यु के बाद, मुकेश और उनके छोटे भाई अनिल ने रिलायंस का संयुक्त कार्यभार संभाला। बड़े भाई ने चेयरमैन का पद संभाला तो अनिल को वाइस चेयरमैन नामित किया गया।
हालांकि, बाद में भाइयों के रास्ते अलग हुए और मुकेश को गैस, तेल और पेट्रोकेमिकल इकाइयों का नियंत्रण मिला, जबकि अनिल को डिमर्जर के तहत दूरसंचार, बिजली उत्पादन और वित्तीय सेवा इकाइयां मिलीं। पिछले साल, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के लिए अपने उत्तराधिकारियों की घोषणा करते हुए मुकेश अंबानी ने बेटे आकाश और बेटी ईशा को दूरसंचार और खुदरा उद्योग का कार्यभार सौंपा और सबसे छोटे बेटे अनंत को नई ऊर्जा इकाई की जिम्मेदारी दी गई।
गौतम अडानी को पीछे छोड़ फिर बने नंबर वन
2007 में मुकेश अंबानी भारत के पहले खरबपति बने। उन्होंने हाल के महीनों में अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी के हाथों सबसे अमीर भारतीय का टैग खो दिया। हालांकि, उन्होंने 4 अप्रैल को जारी फोर्ब्स बिलियनेयर 2023 की सूची में एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में अपना स्थान फिर से हासिल कर लिया।
66वें जन्मदिन मुकेश अंबानी के बारे में 5 दिलचस्प बातें
- मुकेश अंबानी 104 बिलियन डॉलर (revenue) वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज चलाते हैं। यह पेट्रोकेमिकल्स, तेल और गैस, दूरसंचार और खुदरा क्षेत्र में प्रमुख है। फोर्बर्स के अनुसार, अंबानी की कुल संपत्ति 84.1 बिलियन डॉलर है और वर्तमान में वह दुनिया के 13वें सबसे अमीर अरबपति हैं।
- अदन (यमन) में जन्मे मुकेश के पिता गैस स्टेशन अटेंडेंट के रूप में काम करते थे। मुकेश अंबानी ने बॉम्बे विश्वविद्यालय से केमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की और बाद में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री हासिल की। हालांकि, उन्होंने पारिवारिक कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए 1981 में स्टडी प्रोग्राम को छोड़ दिया। उन्होंने कंपनी में विविधता लाने के लिए काम किया।
- मुकेश अंबानी के पास 27 मंजिल का एंटिला(उनके घर का नाम) है जिसकी गिनती दुनिया के सबसे महंगी इमारतों में होती है। मुंबई स्थित एंटीलिया की ऊंचाई 27 मंजिल है और ये घर कुल 4,00,000 स्क्वायर फीट में बना है। उनके एंटीलिया की निचली छह मंजिलें Maybatch, Rolls Royce Cullinan, BMW 760 Li आदि सहित उनकी शानदार कारों की पार्किंग के लिए आरक्षित हैं।
- इसके अलावा, अंबानी न्यूयॉर्क के मंदारिन ओरिएंटल व यूके में स्टोल पार्क में स्थित भव्य आलीशान होटल के भी मालिक हैं। यह लंदन का 900 साल पुराना होटल है। उनके पास सुपर लक्जरी प्राइवेट जेट्स भी हैं। उनके पास कुल तीन निजी जेट हैं। तीन जेट, जिनमें एयरबस A319, फाल्कन 900EX और बोइंग बिजनेस जेट शामिल हैं। इनकी कीमत लगभग ₹100 करोड़ है। कहा जाता है कि इतनी दौलत के बावजूद अंबानी बहुत ही विनम्र व्यक्तित्व वाले व्यक्ति हैं और घर का बना शुद्ध शाकाहारी भोजन ही पसंद करते हैं।
- मुकेश अंबानी को ग्लोबल ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स 2023 द्वारा दुनिया के शीर्ष सीईओ की सूची में दूसरा स्थान दिया गया है और हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू द्वारा दुनिया में पांचवें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सीईओ के रूप में भी उन्हें मान्यता दी गई है। इसके अलावा मुकेश अंबानी को 2020 में आइकॉनिक बिजनेस लीडर ऑफ द डिकेड अवार्ड, 2019 में टाइम 100 मोस्ट इन्फ्लुएंशियल पीपल और 2010 में बिजनेसमैन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी मिला है।
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
10 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
19 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
19 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
20 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
21 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
22 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
23 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines