JioFinance App How to Buy Digital Gold: मुकेश अंबानी ने दिवाली से पहले करोड़ों लोगों को जबरदस्त गिफ्ट दिया है। दरअसल जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने अपने जियोफाइनेंस ऐप पर स्मार्टगोल्ड की शुरुआत की है, जहां से यूजर्स डिजिटल गोल्ड में आसान तरीके से इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। खास बात यह है कि आप केवल 10 रुपये से इन्वेस्टमेंट शुरू कर सकते हैं। यह नया फीचर उन लोगों के लिए बेस्ट है जो आज धनतेरस पर गोल्ड में इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं।
रुपये या ग्राम में कर सकते हैं इन्वेस्टमेंट
स्मार्टगोल्ड पूरी तरह डिजिटल एक्सपीरियंस ऑफर करता है, जिसमें यूजर्स रुपये या ग्राम में सोने में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। इन्वेस्टर्स घर पर डिलीवरी के लिए 0.5 ग्राम, 1 ग्राम, 2 ग्राम, 5 ग्राम, और 10 ग्राम जैसे विभिन्न साइज में शुद्ध सोने के सिक्के भी ऑर्डर कर सकते हैं। यह प्लेटफार्म कैश, सोने के सिक्के या ज्वेलरी में रिडेम्पशन ऑप्शन भी ऑफर करता है, जिससे यूजर्स के लिए इन्वेस्टमेंट को नकदी में बदलना आसान हो जाता है।
रियल-टाइम में मिलेंगी सोने की कीमतें
सुरक्षा के लिहाज से, ग्राहकों के इन्वेस्टमेंट से जुड़ा हुआ फिजिकल गोल्ड तिजोरियों में रखा जाता है। जियोफाइनेंस ऐप रियल-टाइम में सोने की कीमतें भी दिखाता है, जिससे निवेशकों को पूरी ट्रांसपेरेंसी मिलती है। त्योहारों के मौसम के मद्देनजर, जब सोना खरीदना शुभ माना जाता है, स्मार्टगोल्ड का उद्देश्य उन यूजर्स के लिए प्रोसेस को आसान बनाना है जो सोने में इन्वेस्ट करना चाहते हैं।
यह कदम न केवल पारंपरिक सोने की खरीद को प्रोत्साहित करता है, बल्कि लोगों के लिए एक छोटे अमाउंट से इन्वेस्टमेंट शुरू करने का आसान तरीका दे रहा है। स्मार्टगोल्ड की यूजर-फ्रेंडली अप्रोच और फ्लेक्सिबिलिटी नए निवेशकों के बीच डिजिटल गोल्ड को एक पसंदीदा ऑप्शन बना सकता है।
Paytm समेत कई ऐप्स भी देते हैं ये सुविधा
इसके अलावा आप चाहें तो पेटीएम, Google Pay या Phonepe से भी गोल्ड खरीद सकते हैं। पेटीएम से गोल्ड खरीदने के लिए सबसे पहले Paytm ऐप ओपन करें, पेटीएम गोल्ड पर क्लिक करें और आप एक बार में 2,00,000 रुपये तक का डिजिटल सोना खरीद सकते हैं। पेटीएम पर डिजिटल सोना खरीदते समय लगभग हमेशा लिमिटेड टाइम के लिए ऑफर और डील्स भी होती हैं।
ये भी पढ़ें : लास्ट चांस! सस्ते में लूट लो ये 5 फोन, एक तो मिल रहा है आधी कीमत पर
संबंधित खबरें
'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
30 mins ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
54 mins ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
3 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
3 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
4 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
5 hrs agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
18 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
19 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
20 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines