रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी बिजनेस में 100 सबसे पावरफुल लोगों की फॉर्च्यून लिस्ट में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय बन गए हैं। अंबानी ने इस लिस्ट में 12वां स्थान हासिल किया है। इसमें 40 इंडस्ट्री के लीडर शामिल हैं, जिनकी उम्र 30 से 90 के बीच है। उनके अलावा लिस्ट में छह भारतीय मूल के व्यक्ति शामिल भी हैं। फोर्ब्स में जानकारी मिली है कि अंबानी 98 बिलियन अमरीकी डॉलर की कुल संपत्ति के साथ भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
रिलायंस इंडस्ट्रीज का जलवा
अंबानी भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज चलाते हैं, जिसका मार्केट कैप 13 नवंबर तक 16.96 लाख करोड़ रुपये है। ये ग्रुप पेट्रोकेमिकल्स, रिटेल, एंटरटेनमेंट और टेलीकॉम जैसी एरिया में काम करता है। फिलहाल अंबानी की अगली पीढ़ी इस बिजनेस तो संभालने के लिए पूरी तरह तैयार है। अंबानी के सबसे बड़े बेटे आकाश, टेलीकॉम बिजनेस रिलायंस जियो के डायरेक्टर हैं और उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी एनर्जी बिजनेस में हैं। वहीं उनकी बेटी ईशा अंबानी रिलायंस की रिटेल ब्रांच को लीड कर रही हैं।
Mukesh Ambani
सत्या नडेला भी लिस्ट में शामिल
इस लिस्ट में भारतीय मूल के बिजनेसमैन सत्या नडेला भी शामिल है। सत्य नडेला इस लिस्ट मे तीसरे नंबर पर हैं। वहीं गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने हाल ही में बिजनेस में टॉप 10 सबसे पावरफुल लोगों की लिस्ट में जगह बनाई है। वहीं टेस्ला के सीईओ एलन मस्क इस सूची में टॉप पर रहे। बता दें कि इनके अलावा टॉप 50 में कोई अन्य भारतीय मूल का व्यक्ति शामिल नहीं है।
टॉप 100 में शामिल हैं ये लोग
इस लिस्ट में एडोब के सीईओ शांतनु नारायण 52वें स्थान पर हैं, जो सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री पर उनके काम को दर्शाता है। इसके साथ ही यूट्यूब के सीईओ नेल मोहन 69वें स्थान पर हैं, जो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और कंटेंट इंडस्ट्री में आगे है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने 2021 में शॉर्ट फॉर्म कंटेंट पेश किया। वेंचर कैपिटलिस्ट विनोद खोसला ने 74वें स्थान पर हैं, जबकि मेकअप ब्रांड आईज लिप्स फेस (ILF) के सीईओ तरंग अमीन लिस्ट में 94वें स्थान पर हैं।
यह भी पढ़ें – 55 मेट्रो स्टेशन से खरीद सकेंगे ट्रेड फेयर की टिकट, दिल्ली मेट्रो ने शुरू की ये सुविधा
संबंधित खबरें
दिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
1 hr agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
4 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
4 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
6 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
8 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
19 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
22 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
22 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
1 day agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines