फिर दिखा अंबानी का जलवा! बिजनेस फॉर्च्यून लिस्ट में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय हैं मुकेश अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी बिजनेस में 100 सबसे पावरफुल लोगों की फॉर्च्यून लिस्ट में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय हैं।

Mukesh Ambani

Mukesh Ambani

विज्ञापन

रिलायंस इंडस्ट्रीज  का जलवा

अंबानी भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज चलाते हैं, जिसका मार्केट कैप 13 नवंबर तक 16.96 लाख करोड़ रुपये है। ये ग्रुप पेट्रोकेमिकल्स, रिटेल, एंटरटेनमेंट और टेलीकॉम जैसी एरिया में काम करता है। फिलहाल अंबानी की अगली पीढ़ी इस बिजनेस तो संभालने के लिए पूरी तरह तैयार है। अंबानी के सबसे बड़े बेटे आकाश, टेलीकॉम बिजनेस रिलायंस जियो के डायरेक्टर हैं और उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी एनर्जी बिजनेस में हैं। वहीं उनकी बेटी ईशा अंबानी रिलायंस की रिटेल ब्रांच को लीड कर रही हैं।

विज्ञापन
Mukesh Ambani

Mukesh Ambani

सत्या नडेला भी लिस्ट में शामिल

इस लिस्ट में भारतीय मूल के बिजनेसमैन सत्या नडेला भी शामिल है। सत्य नडेला  इस लिस्ट मे तीसरे नंबर पर हैं। वहीं गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने हाल ही में बिजनेस में टॉप 10 सबसे पावरफुल लोगों की लिस्ट में जगह बनाई है। वहीं टेस्ला के सीईओ एलन मस्क इस सूची में टॉप पर रहे। बता दें कि इनके अलावा टॉप 50 में कोई अन्य भारतीय मूल का व्यक्ति शामिल नहीं है।

विज्ञापन

टॉप 100 में शामिल हैं ये लोग

इस लिस्ट में एडोब के सीईओ शांतनु नारायण 52वें स्थान पर हैं, जो सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री पर उनके काम को दर्शाता है। इसके साथ ही यूट्यूब के सीईओ नेल मोहन 69वें स्थान पर हैं, जो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और कंटेंट इंडस्ट्री में आगे है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने 2021 में शॉर्ट फॉर्म कंटेंट पेश किया। वेंचर कैपिटलिस्ट विनोद खोसला ने 74वें स्थान पर हैं, जबकि मेकअप ब्रांड आईज लिप्स फेस (ILF) के सीईओ तरंग अमीन लिस्ट में 94वें स्थान पर हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ