MS Dhoni former Indian Captain Investment Plan: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, जो अपने शांत नेचर और लास्ट मोमेंट में मैच का पासा पलटने की कला के लिए जाने जाते हैं, हाल ही में अपने फाइनेंस और इन्वेस्टमेंट संबंधी विचारों को लेकर चर्चा में हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2011 का क्रिकेट विश्व कप जीता था और उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने कई बार IPL ट्रॉफी पर कब्जा किया है। उनके मजाकिया अंदाज और हाजिरजवाबी के लिए भी धोनी मशहूर हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने निवेश पर अपने विचार दिए हैं।
धोनी ने दी फाइनेंशियल एडवाइस
प्रभाव’24 के पैनल चर्चा में, जब धोनी से उनके करियर में मिली सबसे अच्छी फाइनेंशियल एडवाइस के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “मैं अपने माता-पिता की फिक्स्ड डिपॉजिट वाली सलाह से सहमत नहीं हूं, क्योंकि इसमें आप धीरे-धीरे पैसे खो देते हैं।” धोनी ने आगे कहा, “अगर आपको अपने पैसे को बढ़ाना है, तो ‘मल्टिप्लिकेशन’ के पीछे न भागें।
जहां भी मल्टिप्लिकेशन होता है, वहां जोखिम भी होता है। अगर आप सावधान हैं, तो आपका पैसा सुरक्षित रहेगा। समस्या तब आती है जब लोग तेजी से पैसा बढ़ाने की कोशिश में जोखिम भरे इन्वेस्टमेंट करने लगते हैं।”
ये भी पढ़ें : लास्ट चांस! सस्ते में लूट लो ये 5 फोन, एक तो मिल रहा है आधी कीमत पर
हर इन्वेस्टमेंट के साथ प्रॉफिट और लॉस
धोनी ने यह भी कहा कि “हर निवेश के साथ लाभ और हानि दोनों जुड़े होते हैं। जहां रिवॉर्ड अधिक होता है, वहां जोखिम भी अधिक होता है। इसलिए इन्वेस्टमेंट करते समय आपको जोखिम के साथ सहज रहना चाहिए।
धोनी की बैलेंस्ड एप्रोच
अगर आप सही तरीके से इन्वेस्टमेंट करते हैं, तो आपके पास हमेशा सुफ्फिसिएंट मनी रहेगा और अगर आप इसे बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं, तो भी यह आपके लिए अच्छा साबित होगा।” धोनी का यह बैलेंस्ड एप्रोच उनके फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और इन्वेस्टमेंट के प्रति उनके नजरिए की सराहना की जा रही है।
संबंधित खबरें
दो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
5 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
5 hrs agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
6 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
6 hrs agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
7 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
10 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
10 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
12 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
13 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines