Mthor Dairy to Sell Wheat Flour: लोगों को हेल्दी और बेहतर ऑप्शन देने के लिए मदर डेयरी ने भारत ऑर्गेनिक्स के साथ पार्टनरशिप की है। इस इनिशिएटिव के तहत मदर डेयरी अपने बूथ के नेटवर्क के जरिए एनसीआर में कस्टमर्स को पैक और ऑथेंटिक प्रोडक्ट बेचेगी। इस लिस्ट में ‘भारत ऑर्गेनिक्स’ का ‘भारत ऑर्गेनिक्स आटा’ और ‘भारत ऑर्गेनिक्स स्वीटनर (गुड़)’ शामिल है।
आटा और गुड़ बेचेगी मदर डेयरी
भारत ऑर्गेनिक्स ने विशेष डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर के रूप में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) की कंपनी मदर डेयरी के साथ पार्टनरशिप किया है। इससे वे दिल्ली एनसीआर के मार्केट मं अपने ऑर्गेनिक प्रोडक्ट की रेंज का डिस्ट्रीब्यूशन कर सकेंगे। मदर डेयरी के मैनेजमेंट डायरेक्टर मनीष बंदलिश ने कहा कि इस पार्टनरशिप के साथ, मदर डेयरी का उद्देश्य एक स्वस्थ भारत का निर्माण करना है। आगे उन्होंने कहा कि उनके डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और एनसीओएल की ऑर्गेनिक फार्मिंग के साथ हम प्रीमियम ऑर्गेनिक प्रोडक्ट को कम से कम कीमत में अपने कस्टमर्स तक पहुंचाना की कोशिश करेंगे।
jaggery
कैसे होगा डिस्ट्रीब्यूशन?
मदर डेयरी ने कई चैनलों और जियोग्राफिक रेंज की मदद से ‘भारत ऑर्गेनिक्स’ ब्रांड का डिस्ट्रीब्यूशन करने के लिए नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड (NCOL) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया हैं। भारत ऑर्गेनिक्स रेंज को 300 सफल स्टोर, दिल्ली एनसीआर में लगभग 10,000 सामान्य दुकानों और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।
NCOL के प्रबंध निदेशक विपुल मित्तल ने कहा कि आटा अभी शुरुआत है। हमारा विजन ऑर्गेनिक प्रोडक्ट की एक पूरी रेंज पेश करना है जो किसानों के लिए उचित रिटर्न सुनिश्चित करते हुए दैनिक जरूरतों को पूरा करता है। भारत ऑर्गेनिक्स ब्रांड कंज्यूमर्स के लिए विश्वास, सामर्थ्य और क्वालिटी के प्रतीक होगा।
बता दें कि मदर डेयरी एक ऐसी कंपनी है, जो डेयरी प्रोडक्ट बेचती है। इसकी शुरुआत 1947 में की गई थी, तब यहां केवल दूध की बिक्री की जाती थी। कुछ सालों बाद ये दूसरे डेयरी प्रोडक्ट जैसे घी, दही, क्रीम आदि भी बेचने लगी। इसके अलावा यह धारा के साथ मिलकर अब फल और सब्जियां आदि भी बेचती है। आने वाले समय ऐसा लगता है कि यह राशन आदि की बेचेगी, जिसकी शुरुआत आटे और गुड़ से हो गई है।
यह भी पढ़ें – प्रॉफिट से है प्यार, तो इन 5 Banking Stocks से न करें इंकार
संबंधित खबरें
दुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
35 mins ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
1 hr agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
13 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
15 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
16 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
19 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
22 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
1 day ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines