दूध-दही के साथ गुड़ और आटा भी बेचेगी मदर डेयरी, इन शहरों से शुरू होगी सर्विस

अब आपको मदर डेयरी पर दूध-दही और पनीर के अलावा गुड़ और आटा भी मिलेगा। इसके लिए उसने भारत ऑर्गेनिक्स’ के साथ पार्टनरशिप की है।

Mother dairy

Mother dairy

विज्ञापन

आटा और गुड़ बेचेगी मदर डेयरी 

भारत ऑर्गेनिक्स ने विशेष डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर के रूप में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) की कंपनी मदर डेयरी के साथ पार्टनरशिप किया है। इससे वे दिल्ली एनसीआर के मार्केट मं अपने ऑर्गेनिक प्रोडक्ट की रेंज का डिस्ट्रीब्यूशन कर सकेंगे।  मदर डेयरी के मैनेजमेंट डायरेक्टर मनीष बंदलिश ने कहा कि इस पार्टनरशिप के साथ, मदर डेयरी का उद्देश्य एक स्वस्थ भारत का निर्माण करना है। आगे उन्होंने कहा कि उनके डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और एनसीओएल की ऑर्गेनिक फार्मिंग के साथ हम प्रीमियम ऑर्गेनिक प्रोडक्ट को कम से कम कीमत में अपने कस्टमर्स तक पहुंचाना की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
jaggery

jaggery

कैसे होगा डिस्ट्रीब्यूशन?

मदर डेयरी ने कई चैनलों और जियोग्राफिक रेंज की मदद से ‘भारत ऑर्गेनिक्स’ ब्रांड का डिस्ट्रीब्यूशन करने के लिए नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड (NCOL) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया हैं। भारत ऑर्गेनिक्स रेंज को 300 सफल स्टोर, दिल्ली एनसीआर में लगभग 10,000 सामान्य दुकानों और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन

NCOL के प्रबंध निदेशक विपुल मित्तल ने कहा कि आटा अभी शुरुआत है। हमारा विजन ऑर्गेनिक प्रोडक्ट की एक पूरी रेंज पेश करना है जो  किसानों के लिए उचित रिटर्न सुनिश्चित करते हुए दैनिक जरूरतों को पूरा करता है। भारत ऑर्गेनिक्स ब्रांड कंज्यूमर्स के लिए विश्वास, सामर्थ्य और क्वालिटी  के प्रतीक होगा।

बता दें कि मदर डेयरी एक ऐसी कंपनी है, जो डेयरी प्रोडक्ट बेचती है। इसकी शुरुआत 1947 में की गई थी, तब यहां केवल दूध की  बिक्री की जाती थी। कुछ सालों बाद ये दूसरे डेयरी प्रोडक्ट जैसे घी, दही, क्रीम आदि भी बेचने लगी। इसके अलावा यह धारा के साथ मिलकर अब फल और सब्जियां आदि भी बेचती है। आने वाले समय ऐसा लगता है कि यह राशन आदि की बेचेगी, जिसकी शुरुआत  आटे और गुड़ से हो गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ