Mother Dairy Milk Price Hike: 3 जून को महंगाई ही महंगाई की खबरें सुनने को मिल रही है। जहां एक तरफ NHAI ने सड़क पर सफर करना महंगा कर दिया है। वहीं, अब घर में चाय, कॉफी या दूध पीना भी महंगा हो गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि अमूल दूध के बाद मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। जी हां, भारत सरकार के राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के स्वामित्व में से एक मदर डेयरी (Mother Dairy) दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी कर दी है। बता दें कि इससे पहले अमूल दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। देशभर में दूध के नए रेट को 3 जून 2024 से लागू कर दिया गया है।
क्या है मदर डेयरी दूध की नई कीमत?
दिल्ली एनसीआर मार्केट में मदर डेयरी दूध की कीमतों को संशोधित किया गया जिसके बाद नए रेट को 3 जून 2024 से लागू कर दिया गया है। आइए जानते हैं पहले और अब मदर डेयरी की दूध की थैली कितने रुपये लीटर के साथ मिल रही है?
दिल्ली एनसीआर में प्रति लीटर दूध की नई कीमत?
1. थोक में बेचा गया दूध (टोकन दूध) पहले 52 रुपये प्रति लीटर मिलता था, लेकिन अब इसकी कीमत 54 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
2. टोंड दूध की कीमत पहले 56 रुपये प्रति लीटर थी, लेकिन अब इसकी कीमत 58 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
3. फुल मलाई वाला दूध की कीमत पहले 66 रुपये प्रति लीटर थी, लेकिन अब इसकी कीमत 68 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
4. भैंस के दूध की कीमत पहले 70 रुपये प्रति लीटर थी, लेकिन अब इसकी कीमत 70 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
5. डबल टोंड दूध (लाइव लाइट) की कीमत पहले 48 रुपये प्रति लीटर थी, लेकिन अब इसकी कीमत 50 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
अमूल दूध ने भी बढ़ाई दूध की कीमत
आपको जानकारी के लिए बता दें कि मदर डेयरी से पहले अमूल ने दूध की कीमत 2-2 रुपये की बढ़ोतरी की थी। ग्राहकों को प्रति लीटर दूध के लिए 66 रुपये चुकाने होंगे। इससे पहले अमूल फुल क्रीम मिल्क की कीमत 64 रुपये थी। दूध की कीमतों में बढ़ोतरी होने के बाद अलग-अलग मिल्क प्रोडक्ट्स की चीजें भी महंगी हो सकती है। फिलहाल, इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, देखना होगा कि आम लोगों की जेब पर किस तरह से महंगाई अपना असर डाल सकती है।
संबंधित खबरें
JIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
1 hr agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
2 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
2 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
3 hrs ago5100 रुपये के पार पहुंची चीनी की कीमत, 6 दिन में 17% तक उछला रेट; जानें वजह
4 hrs agoRBI की सख्ती का कमाल! 3 दिनों में 94.92 पर पहुंचा रुपया, जानें वजह
5 hrs agoबीवी को पैसे गिफ्ट किए और उसने FD, सोना या शेयर में लगा दिया? जानें रूल
8 hrs ago8वें वेतन आयोग से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स! जानें कब आएगी रिपोर्ट
8 hrs ago210 रुपये की LPG सब्सिडी नहीं आ रही? जानें क्यों अटक रहा है पैसा
9 hrs agoधीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines