NCR Will Become Big Hub Of Employment : NCR (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) अगले कुछ सालों में नौकरी का सबसे बड़ा हब बनने जा रहा है। इसमें नाेएडा पहले स्थान पर है। नोएडा में बन रहे जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कारण यहां नौकरियों की संख्या सबसे ज्यादा होगी। इन नौकरियों का महिलाओं को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा क्योंकि इन्हें रिजर्वेशन दिया गया है। एक अनुमान के मुताबिक अकेले नोएडा में अगले 2 साल में लाखों नौकरियाें के मौके बनने की उम्मीद है।
नोएडा में लगेंगी रेडीमेड गारमेंट से संबंधित फैक्ट्रियां
नोएडा में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण जितनी तेजी से हो रहा है, वहां नौकरियों के रास्ते भी उतनी ही तेजी से खुल रहे हैं। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के सेक्टर 29 में बनने वाले अपैरल पार्क में अगले महीने से 40 फैक्ट्रियों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसमें रेडीमेड गारमेंट्स से संबंधित फैक्ट्रियां लगाई जाएंगी। यह देश का सबसे बड़ा और आधुनिक अपैरल पार्क होगा। इसमें फैक्ट्रियों के खुलने से न केवल नोएडा के लोगों को बल्कि दिल्ली और आसपास के क्षेत्र के लोगों को भी रोजगार मिलेगा।
नोएडा बनेगा नौकरियों का हब।
यह है अपैरल पार्क की खासियत
- अपैरल पार्क के लिए यीडा 92 प्लाॅटों का आवंटन कर चुका है।
- कुल 65 प्लाॅटों का पजेशन भी मिल चुका है।
- शेष 30 से 40 प्लाॅटों का नक्शा पास होना बाकी है। इसके बाद इनका भी आवंटन कर दिया जाएगा।
महिलाओं को मिलेगी सबसे ज्यादा नौकरी
इस अपैरल पार्क के खुलने से जो नौकरियां मिलेंगी, उसमें महिलाओं को सबसे ज्यादा फायदा होगा। दावा किया जा रहा है कि अपैरल पार्क तैयार होने के बाद इसमें करीब 3 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। यहां मिलने वाली नौकरियों में महिलाओं के लिए 70 फीसदी रिजर्वेशन रखा गया है। यानी कुल 3 लाख नौकरियों में से करीब 2 लाख नौकरियां महिलाओं के लिए रिजर्व होंगी।
फरीदाबाद को भी लगेंगे पंख
ऐसा नहीं है कि जेवर एयरपोर्ट बनने से सिर्फ नोएडा के लोगों को फायदा होगा। इसका असर एनसीआर के शहर फरीदाबाद पर भी पड़ेगा। दरअसल, एयरपोर्ट को एनसीआर के सभी शहरों से सीधे जोड़ने की योजना बनाई जा रही है। जेवर एयरपोर्ट की हरियाणा के फरीदाबाद से सीधी कनेक्टिविटी देने के लिए फरीदाबाद-जेवर एक्सप्रेसवे के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। इस एक्सप्रेसवे के बनने से फरीदाबाद और जेवर के बीच की दूरी 90 किलोमीटर से घटकर केवल 31 किलोमीटर रह जाएगी। यानी फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट पहुंचने में सिर्फ 15 से 20 मिनट लगेंगे। दरअसल, बेहतर कनेक्टिविटी होने से फरीदाबाद में भी आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और नए उद्योग के रास्ते खुलेंगे। इससे फरीदाबाद में भी कई ऐसे प्रोजेक्ट शुरू होने की उम्मीद है जिनसे लोगों को रोजगार मिलेगा।
संबंधित खबरें
धीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
5 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
8 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
9 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
10 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
14 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
16 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
17 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
19 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
20 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines