Income Tax : आप अपने या घर के किसी भी खर्च के लिए या दूसरी किसी जरूरत को पूरा करने के लिए किसी शख्स से पैसे लेते हैं तो इनकम टैक्स विभाग इसका हिसाब मांग सकता है। इसके लिए पहले आपको एक नोटिस भेजा जा सकता। अगर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ तो आपके खिलाफ एक्शन भी लिया जा सकता है। एक्शन में आपके ऊपर जुर्माना लगाया जा सकता है या केस भी किया जा सकता है।
देना होगा हिसाब
मान लीजिए कि आपकी कमाई का कोई सोर्स नहीं है। आपके पति की जॉब है और वह सैलरी से आई रकम का एक हिस्सा हर महीने आपके अकाउंट में ट्रांसफर करते हैं। आप इस रकम का इस्तेमाल घर या किसी दूसरे खर्च में करती हैं। शुरुआत में हो सकता है कि सब कुछ सही रहे लेकिन यह भी हो सकता है कि हमेशा सही न रहे। अगर आप इनकम टैक्स की रडार पर आ जाती हैं तो इनकम टैक्स आपको नोटिस भेजकर पूछ सकता है कि खर्च करने वाली रकम कहां से आ रही है। ऐसे में आपको उस रकम का हिसाब देना होगा।
कमाई की जानकारी देनी चाहिए
…तो पति को ही देनी होगी जानकारी
इनकम टैक्स के आए नोटिस में आपको बताना होगा कि आपके अकाउंट में जो रकम आई है वह आपके पति ने अपनी सैलरी की रकम में से भेजी है। ऐसे में आपको पति के बैंक स्टेटमेंट की कॉपी इनकम टैक्स विभाग को भेजनी होगी। इसके बाद आपके ऊपर किसी भी तरह का कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा। अब ऐसे में आपके पति की जवाबदेही होगी। उन्हें इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते समय इस बात की पूरी जानकारी देनी होगी। साथ ही अगर कुछ देनदारी बनती है तो उसे चुकाना होगा।
यह भी पढ़ें : Income Tax Rebate: काम की बात! इनकम टैक्स भरने पर चाहिए छूट? जानें एक्सपर्ट की राय
इस मामले में पत्नी को देना होगा टैक्स
पति से मिली रकम को अगर पत्नी कहीं निवेश करती है या किसी दूसरे तरीके से उस रकम से कमाई करती है तो कमाई पर टैक्स की देनदारी बनेगी। मान लीजिए, अगर आप अपने पति से मिली रकम को शेयर मार्केट या किसी दूसरी स्कीम में इन्वेस्ट करती हैं और उससे रिटर्न के रूप में कमाई करती हैं तो आपको ITR फाइल करते समय मिले रिटर्न के बारे में बताना होगा। ऐसे में आपको जो रिटर्न मिला है, वह आपकी कमाई मानी जाएगी और उस पर सामान्य टैक्स स्लैब दर के हिसाब से टैक्स देना होगा।
संबंधित खबरें
Jio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
8 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
8 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
10 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
11 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
12 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
13 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
14 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
16 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
16 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines